फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   cultural programme in Daujee mela

काला चश्मा जंचता है जंचता है गोरे मुखड़े पे--

Tue, 17 Sep 2019 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
cultural programme in Daujee mela
मेला श्री दाऊजी महाराज में पंजाबी दरबार में प्रस्तुति देते कलाकार। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन

मेला श्री दाऊजी महाराज में आयोजित पंजाबी दरबार में जसलीन मथारू के ठुमके व भूपी चावला जूनियर हनी सिंह, निधी रस्तोगी के गानों पर लोग खूब झूमे। देर रात चले पंजाबी दरबार कार्यक्रम में भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस के पसीने छूट गए। पुलिस को भीड़ पर काबू पाने के लिए कई बार लाठियां फटकारनी पड़ीं।
गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। वर्षा ने ओ साथी रे साथी पर डांस कर लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। 11 बजकर 23 जसलीन मथारू के स्टेज पर आते ही पंडाल में मौजूद लोगों की धड़कन बढ़ गई। जसलीन ने बेबी डॉल मसाले की, दिल टोटे हो गया दिल टोटे हो गया, काला चश्मा लगदा है गोरे मुखड़े पर। उसके बाद निधी रस्तोगी ने लैला ओ लैला, दिल ले गई कुड़ी गुजरात दी, कुड़ी सपने में मिलती है कुड़ी सपने में मिलती है, कजरा मोहब्बत वाला अखियों में ऐसा डाला, झूमका गिरा रे बरेली के बाजार में, पल पल तेरी याद सतावें सै आदि गाने गए। उसके बाद कलाकारों ने कपल डांस किया। 12 बजकर बीस मिनट पर भूपी चावला ने माइक संभाला। देश है वीर जवानों अलबेलों का मस्तानों, दमादम मस्त कलंदर आदि गीतों पर खूब झूमे। उसके बाद 12 बजकर 51 मिनट पर फिर से जसलीन मथारू फिर से स्टेज पर आईं। मेरे होटो को सीने लगाए सइया चिपका ले फैवीकाल से, बीड़ी जलाए ले जिगर से पिया आदि गानों पर ठुमके लगाए। जूनियर हनी के प्रति लोगों में उत्साह कम दिखा। देर रात तक चले कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस अधिकारियों को पसीने छूटे रहे। कार्यक्रम में उमाशंकर शर्मा लार्ड, ब्लाक प्रमुख अमर सिंह पांडेय, भाजपा नेता डॉ. अविन शर्मा, विपिन लवानियां, अनिल शर्मा आदि थे।
विज्ञापन

हृदयेश व गौरव की मेहनत ने लगाए चार चांद
मेला श्री दाऊजी महाराज में होने वाले पंजाबी दरबार में लगातार दो साल से हृदयेश शर्मा व गौरव शर्मा मंगलम इवेंट के मदद कार्यक्रम में चार चांद लगा रहे हैं। उनके सहयोग से ही रविवार की रात को पंजाबी दरबार में सिंगर जसलीन, भूप्पी चावल, जूनियर हनी सिंह सहित कई कलाकारों का आगमन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली ने ली झपकी, छूटे पसीने
रविवार की रात को मीतई 220 केवीए सब स्टेशन में लगे ट्रांसफार्मर में ट्रिपिंग आ गई। इस कारण मेला सहित पूरे शहर में अंधेरा छा गया। मेले में बिजली झपकी से वहां मौजूद पुलिस कर्मियों के पसीने छूट गए। हालांकि कुछ सेकंड में बिजली आ गई। वहीं पूरे शहर में करीब आधा घंटे तक बिजली गायब रही।

मेला श्री दाऊजी महाराज में  पंजाबी दरबार में प्रस्तुति देते कलाकार।

मेला श्री दाऊजी महाराज में पंजाबी दरबार में प्रस्तुति देते कलाकार। - फोटो : HATHRAS

मेला श्री दाऊजी महाराज में  पंजाबी दरबार में प्रस्तुति देते कलाकार।

मेला श्री दाऊजी महाराज में पंजाबी दरबार में प्रस्तुति देते कलाकार। - फोटो : HATHRAS

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed