फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   CT scan not done due to power failure, patients returned

Hathras News: बिजली की खराबी से नहीं हुए सीटी स्कैन, लौटे मरीज

Tue, 26 Sep 2023 12:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 26 Sep 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
CT scan not done due to power failure, patients returned
बागला जिला अस्पताल के सीटी स्कैन सेंटर पर बिजली न आने पर पसरा सन्नाटा। संवाद - फोटो : Samvad
बागला संयुक्त जिला अस्पताल परिसर की बिजली की मुख्य लाइन में सोमवार को फॉल्ट हो गया। इस कारण अस्पताल में सीटी स्कैन सेवा प्रभावित रही। मरीजों के सीटी स्कैन नहीं हो सके। मरीजों अैर उनके तीमारदारों को निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन




बिजली संकट के चलते आए-दिन बागला जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। सोमवार को भी अस्पताल की मुख्य लाइन में फॉल्ट हो गया। इस कारण सीटी स्कैन सेवा पूरी तरह ठप रही। सप्ताह का पहला दिन होने की वजह से सुबह से ही अस्पताल में बड़ी संख्या में अलग-अलग बीमारी से पीड़ित मरीज सीटी स्कैन कराने के लिए पहुंचे थे, लेकिन सीटी स्कैन नहीं होने पर मरीज खासे परेशान दिखे।
विज्ञापन




स्वास्थ्य कर्मियों का कहना था कि बिजली नहीं होने से सीटी स्कैन नहीं हो रहे हैं। ऐसे में मरीज काफी देर तक बिजली चालू होने का इंतजार करते रहे, लेकिन जब दोपहर बाद तक बिजली नहीं आई तो मरीज थक-हारकर मायूस होकर चले गए। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सूर्यप्रकाश का कहना है कि सीटी स्कैन कक्ष के लिए आने वाली लाइन में फॉल्ट हो गया था। इस कारण सीटी स्कैन सेवा प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन







जल्द पर्चा बनवाने के लिए मरीज-तीमारदार भिड़े, हंगामा
हाथरस। शहर के बागला जिला अस्पताल के वाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब पर्चा काउंटर पर जल्द पर्चा बनवाने के लिए मरीज और तीमारदार भिड़ गए। इसे लेकर वहां काफी देर तक हंगामा और शोरगुल होता रहा। बाद में लोगों ने जैसे-तैसे हंगामे को शांत कराया।

बता दें कि रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को खुले जिला अस्पताल में लगभग दो हजार मरीज पहुंचे। सुबह से ही ओपीडी के काउंटर पर पर्चा बनवाने के लिए मरीजों व तीमारदारों की कतारें लगी रहीं। पर्चा बनवाने के लिए मरीजों को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। तब कहीं जाकर उनका नंबर आया। इस बीच जल्दी पर्चा बनवाने को लेकर एक मरीज व तीमारदार में विवाद हो गया। पहले इनमें कहासुनी हुई और उसके बाद बखेड़ा खड़ा हो गया। ओपीडी में काफी दे तक अव्यवस्था फैली रही। हंगामा होता देख वहां काफी मरीज और तीमारदार जमा हो गए। चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी भी अपने कक्षों से बाहर निकल आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed