पुलिस वाले बनकर घुसे बदमाशों ने 30 हजार लूटे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। शहर के मोहल्ला माहेश्वरी कॉलोनी में एक मकान पर कुछ लोग पहुंचे। इन लोगों ने खुद को पुलिस वाला बताकर इस व्यक्ति सेे दरवाजा खुलवाया। इसके बाद यह लोग 30 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। इस व्यक्ति ने पुलिस से इसकी शिकायत की है।
कोतवाली हाथरस गेट में इसकी शिकायत करते हुए देवीचरण पुत्र सियाराम निवासी माहेश्वरी कॉलोनी ने आरोप लगाया है कि बीती रात्रि में वह अपने घर में सो रहा था। इस दौरान कुछ लोग उसके दरवाजे पर पहुंचे और कहा कि हम पुलिस वाले हैं।
दरवाजा खोलिए। जब इस व्यक्ति ने दरवाजा खोला तो इन लोगों ने उसे दबोच लिया। इसके बाद इन लोगों ने उसके घर में रखे 30 हजार रुपये अपने कब्जे में ले लिए और वहां से भाग गए। इस घटना की उक्त व्यक्ति ने कोतवाली हाथरस पुलिस को लिखित शिकायत दी है और इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
उसने सवाल उठाया है कि पुलिस वाला बनकर आने वाले यह लोग कौन थे। हो सकता है कि यह लोग किसी और को भी अपना शिकार बना लें। लिहाजा उससे पहले ही इनके खिलाफ कार्रवाई करना जरूरी है।