फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Criminal got shot in police encounter

Hathras News: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के लगी गोली, गिरफ्तार, एक अन्य फरार, 28 मुकदमे हैं दर्ज

Tue, 18 Mar 2025 01:09 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 18 Mar 2025 01:09 PM IST
सार

चैकिंग के समय पुलिस टीम को बाइक पर दो बदमाश आते हुए दिखाई दिए। जिनको रोकने का प्रयास किया, परन्तु वह नहीं रुके। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर किया । मुठभेड़ में अभियुक्त के पैर में गोली लगी। उसका एक अन्य साथी संजू अंधेरे होने की वजह से फायदा उठाकर मौके से भाग गया। 

विज्ञापन
Criminal got shot in police encounter
पुलिस मुठभेड़ स्थल पर निरीक्षण करते एसपी हाथरस - फोटो : पुलिस

विस्तार

सासनी कोतवाली पुलिस ने 17 मार्च देर रात एक बजे के करीब मुठभेड़ में एक अंतरराज्यीय बदमाश को दबोच लिया है, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठा कर मौके से फरार हो गया। पकड़ा गया बदमाश राजकुमार उर्फ राजू पैर में गोली लगने से घायल है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, दो कारतूस 315 बोर, दो खोखे और दिल्ली से चोरी की गई बाइक बरामद की है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि अवैध असलह से लैस दो अंतरराज्यीय बदमाश बाइक से गांव लालगढ़ी से तिलोठी होते हुए अलीगढ जा रहे हैं। वे कोई गंभीर घटना कर सकते है। सूचना पर तिलोठी-गोपालपुर से सासनी जाने वाले मार्ग पर चेकिंग शुरू कर दी गई। इसी दौरान टीम ने बाइक सवार दो बदमाशों को रोका, लेकिन वे नहीं रुके। बदमाश अचानक पुलिस टीम पर फायर करने लगे। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी फायरिंग शुरू कर दी। इसमें राजकुमार उर्फ राजू पुत्र कालीचरन निवासी लालगढ़ी थाना सासनी जनपद हाथरस के पैर में गोली लग गई। उसका साथी संजू अंधेरे का फायदा उठा कर भाग गया। पुलिस ने घायल राजू को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


राजकुमार के कब्जे से एक बाइक बरामद हुई है, जिसकी चोरी का मुकदमा थाना बदरपुर जनपद साउथ ईस्ट दिल्ली में पंजीकृत है। वह पूर्व में जेल जा चुका है। उसके विरुद्ध लगभग दो दर्जन से अधिक चोरी, लूट, डकैती, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट के मुकदमे हाथरस, अलीगढ, आगरा और दिल्ली में पंजीकृत है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक नरेश सिंह, तिलोक चंद्र पाठक, राजेश मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed