{"_id":"59a6f7374f1c1b05278b487f","slug":"with-the-explosion-of-fire-in-the-transformer-the-death-of-the-cow-tras","type":"story","status":"publish","title_hn":" धमाके के साथ ट्रांसफॉर्मर में लगी आग तार टूटने से गाय की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धमाके के साथ ट्रांसफॉर्मर में लगी आग तार टूटने से गाय की मौत
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।
Updated Wed, 30 Aug 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली महकमे की व्यवस्थाएं भी बदहाल होती जा रही हैं। बुधवार की शाम घंटाघर के निकट रखा ट्रांसफॉर्मर में तेज धमाके के साथ आग लग गई। आग बुझाने के लिए दमकल भी मौके पर पहुंच गई। इधर, हसायन के मोहल्ला शीशग्राम में भी एचटी लाइन टूट गई। इससे एक गाय की मौत हो गई। एक फैक्ट्री में काम कर रहे लोग भी बाल बाल बच गए।
शहर के बीचोंबीच रखे ट्रांसफॉर्मर मेें आग लगने से राहगीरों में अफरा तफरी मच गई। घंटाघर सहित आसपास के एक दर्जन से अधिक इलाकों की बिजली भी गुल हो गई। ट्रांसफॉर्मर धूधू कर जलता रहा। सूचना दिए जाने के बाद भी काफी देर बाद बिजली कर्मी मौके पर पहुंचे। दमकल के सहारे काफी देर बाद आग पर काबू पाया जा सका। इसके अलावा गांव शीशग्राम में विद्युत तार टूटने से भगवान सिंह बघेल की गाय की मौत हो गई, जबकि यही तार जब चूड़ी फैक्ट्री में टूटकर गिरा तो वहां कर्मी निकलकर भाग खड़े हुए।