फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Vicious language video of PM about viral

पीएम के बारे में अभद्र भाषा का वीडियो वायरल

Sat, 19 May 2018 11:44 PM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो सहपऊ (हाथरस)। 
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो सहपऊ (हाथरस)।  Updated Sat, 19 May 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
Vicious language video of PM about viral
VIDEO VIRAL - फोटो : DEMO PHOTO
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करना कुछ युवकों को महंगा पड़ सकता है। इनमें से एक युवक ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया, जिससे कस्बे में तनाव की स्थिति पैदा हो गई।
विज्ञापन


बड़ी संख्या में भाजपाई सहपऊ कोतवाली पहुंचे। भाजपा के मंडल मंत्री शुभम सिसौदिया ने इस बारे में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। 
विज्ञापन


सहपऊ निवासी भाजपा के मंडल मंत्री शुभम सिसौदिया की तरफ से दी गई तहरीर में कहा गया है कि कस्बे के रहने वाले कुछ युवकों ने 18 मई को एक वीडियो बनाई, जिसमें आरोपी के अलावा दो-तीन अन्य युवक भी दिख रहे हैं। आरोपी इस वीडियो में वह प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अभद्र भाषा का इस्तेमाल करता दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया है, जिससे भाजपा समर्थकों में काफी आक्रोश है। उन्होंने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली पर शिकायत करने वालों में जितेंद्र बधौतिया, अंशुल पंडित, ललित शाह, पंकज उपाध्याय, शुभम ठाकुर, दीपक वार्ष्णेय आदि भाजपा नेता भी शामिल थे।


कोतवाल सहपऊ अवधेश कुमार का कहना है कि इस मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। उनके आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में पुलिस ने रॉकी पुत्र मनोज, अखिलेश पुत्र धनीराम और नसीर पुत्र हकमुद्दीन निवासीगण सहपऊ और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने रॉकी, अखिलेश और नसीर को गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed