फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   V C B sharp bang fire , resembled chaos

वीसीबी में तेज धमाके से आग, मची अफरा-तफरी

Fri, 10 Jun 2016 11:49 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 10 Jun 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
V C B sharp bang fire , resembled chaos
जली हुई वीसीबी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
हाथरस। आगरा रोड स्थित 33 केवी गिजरौली बिजलीघर पर लगी एक वीसीबी में शुक्रवार की शाम तेज धमाके से आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी, कि पलभर में ही आग ने बिजलीघर पर लगे अन्य उपकरणों को भी अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों में भी अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना पर मौके पर दमकल भी पहुंच गई।  
विज्ञापन


गर्मी में चल रही ओवरलोडिंग की समस्या से विद्युत महकमे को राहत नहीं मिल पा रही। बिजलीघर पर लगे ट्रांसफॉर्मर ओवरलोड चल रहे हैं, जिससे मशीनें आए दिन जवाब दे रही हैं। शुक्रवार की शाम करीब साढे़ चार बजे गिजरौली बिजलीघर पर बिसाना और ककोड़ी फीडर की वीसीबी में तेज धमाका हुआ और आग लग गई। इससे पहले कि बिजलीघर पर मौजूद कर्मचारी कुछ समझ पाते, आग ने भयंकर रूप ले लिया। आग की ऊंची लपटों को देखकर कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। कई कर्मचारी बिजलीघर से बाहर निकल भागे। आनन-फानन इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई।  सूचना पर वहां दमकल भी पहुंच गई। दमकल ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद मौके पर एक्सईएन भूपेंद्र सिंह, जेई मनोज वर्मा और एसडीओ भी पहुंच गए और वहां स्थिति का जायजा लिया। एक्सईएन ने बताया कि आग कैसे लगी, इसकी जांच कराई जा रही है। वैसे प्रथमदृष्टया तो आग लगने का कारण ओवरलोडिंग ही नजर आ रहा है। 
विज्ञापन


बिजलीघर पर हंगामा, जेई से नोक-झोंक  
हाथरस। वीसीबी में आग लगने के बाद गिजरौली बिजलीघर से जुडे़ फीडरों की बिजली गुल हो गई। बिजली गुल होने और आग लगने की सूचना पर बिजलीघर पर आसपास के कई गांवों के ग्रामीणाें की भीड़ एकत्रित हो गई। यह ग्रामीण इस आग को विद्युत विभाग के अधिकारियों की अनदेखी और लापरवाही का नतीजा बताकर हंगामा कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नतीजन, यहां ग्रामीणों की जेई मनोज वर्मा से भी तीखी नोक-झोंक हो गई। जेई पर ग्रामीणों ने तमाम आरोप लगाए। गुस्साए ग्रामीणों ने कहा कि बिजलीघर पर व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी विद्युत महकमे की है, लेकिन यहां आए-दिन अव्यवस्थाओं से कभी आग लग जाती है तो कभी फॉल्ट होते हैं, जिसका खामियाजा विद्युत कटौती के रूप में जनता को झेलना पड़ता है। जेई ने ग्रामीणों को समझाने की भरसक कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर था। गुस्साए ग्रामीणों ने विद्युत महकमे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और व्यवस्थाओं के नहीं सुधरने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इधर, रोजेदारों में रमजान के दिनों में बिजली की इस हालत से खासा आक्रोश दिखाई दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed