फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   US ambassador complained to the property with the intention of grabbing attack

अमेरिकी राजदूत से शिकायत संपत्ति कब्जाने की नीयत से हमला

Wed, 03 Aug 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
अमर उजाला, हाथ्ारस Updated Wed, 03 Aug 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
अपने पति के साथ ससुराल सिंहपुर-हिम्मतपुर आई अमेरिकी महिला और उसके एनआरआई पति पर हमला और लूट का प्रकरण मंगलवार को अमेरिकी दूतावास में राजदूत के सामने पहुंच गया।
विज्ञापन


पांच पेज की लिखित शिकायत में एनआरआई दंपति ने साफ-साफ लिखा है कि उनकी संपत्ति कब्जाने के लिए पड़ोसियों ने उन पर हमला बोला और महिला का यहां तक कहना है कि उसको गलत मंशा से दबोचने तक की कोशिश की।
विज्ञापन


इस शिकायत में पांच आरोपी बनाए हैं। साथ ही पालीमुकीमपुर पुलिस पर उल्टा धमकाने व अभद्रता करने का आरोप लगाया है। अमेरिकी राजदूत ने इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि अमेरिका में रहने वाले नीरद उपाध्याय थाना पालीमुकीमपुर के गांव सिंहपुर हिम्मतपुर में अपना मकान बनवा रहे हैं। बुढ़ापे में वह यहीं वतन की मिट्टी में पत्नी मोरीन संग रहना चाहते हैं। 21 जुलाई को उनकी पत्नी मोरीन उपाध्याय गांव में घूमने आईं थीं। शुक्रवार देर रात दंपति घर में थे इसी दौरान कुछ लोगों ने घर में घुसकर हमला कर दिया।

आरोप है कि जमकर मारपीट की गई और लूटपाट कर ले गए। सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची। नीरद ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाय उल्टा उन्हीं को जेल भेजने की धमकी दी। इससे उनकी पत्नी बेहद ही भयभीत हो गई। वह लोग अमेरिका लौटने लगे।

नीरद ने बताया कि मंगलवार को इस प्रकरण की शिकायत उन्होंने अमेरिकी दूतावास में दर्ज कराई है। राजदूत ने उन्हें प्रकरण की गंभीरता से जांच कराने का आश्वासन भी दिया है। इस शिकायत में उन्होंने गांव के ही पड़ोसी वीरेंद्र, प्रेमवती, कुमकुम, कमलेश, उमेश बनाए हैं।


साफ-साफ आरोप है कि यह लोग उनकी संपत्ति पर कब्जा के इरादे से यह हरकत कर रहे हैं। चूंकि अब तक यह मकान खाली था और अब वह यहां रहना चाहते हैं तो इस तरह की हरकतें करके वह उन्हें भगाना चाहते हैं। आरोप है कि इलाका पुलिस भी उनके प्रभाव में है।

जब शिकायत पर पुलिस बुलाई गई तो उल्टा हमको ही धमकी देते हुए अभद्रता की।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed