फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Unmanned truck rides several vehicles, including Max, 11 wounded

बेकाबू ट्रक ने मैक्स समेत कई वाहन रौंदे, 11 जख्मी

Tue, 28 Mar 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस।
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस। Updated Tue, 28 Mar 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
Unmanned truck rides several vehicles, including Max, 11 wounded
accident shimla
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव वाहनपुर पर मंगलवार दोपहर को नशे में धुत एक ट्रक चालक ने सवारियों से भरी मैक्स को बुरी तरह रौंद दिया। मैक्स में सवारी हाथरस से सिकंदराराऊ जा रही थीं। ट्रक की टक्कर से मैक्स कई बार पलटी और सड़क किनारे एक नाले में जा गिरी। हादसे मेें 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस 108 के जरिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां से एक घायल युवक को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


उधर, मैक्स को टक्कर मारने के बाद भाग रहे ट्रक ने थोड़ी दूरी पर एक ट्रैक्टर को रौंद दिया। यह ट्रैक्टर मालिक सर्विस कराकर लौट रहा था। ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर का पहिया बर्स्ट हो गया और वह पलट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक और मालिक को थोड़ी चोट आई लेकिन ट्रैक्टर मालिक ने बड़ी ही फुर्ती से एक बाइक सवार की मदद ली और भाग रहे ट्रक का पीछा करना शुरू कर दिया। ट्रैक्टर मालिक ने अपने परिचितों को फोन कर सूचित कर दिया और भाग रहे ट्रक को पकड़ने को कहा। दो वाहनों को रौंदने के बाद ट्रक की रफ्तार कम नहंीं हुई थी। सलेमपुर पर ट्रक ने एक स्विफ्ट कार को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इसके बाद नगला रति पर उसकी भिड़ंत एक और ट्रक से हो गई। यहां पीछा कर रहे ग्रामीणों ने ट्रक को घेर लिया और चालक, क्लीनर को पकड़कर धुन दिया। हसायन पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। हाथरस जंक्शन पुलिस के मुताबिक घायलों में सिकंदराराऊ निवासी पुष्पा देवी, उनका बेटा विकास यादव, सासनी क्षेत्र के गांव छोंड़ा निवासी पुष्पेंद्र, हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव छौंक, ततारपुर निवासी ऊषा, सासनी के गांव तिलौठी निवासी सुरेंद्र प्रताप सिंह, चंदपा क्षेत्र के गांव रोहई निवासी दौजीराम, हसायन क्षेत्र के गांव बस्तोई निवासी रामवती, एटा के शीतलपुर की शीला और हसायन क्षेत्र के भरतपुर गांव के तेजवीर हैं। जबकि ज्यादा घायल एक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। युवक को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed