{"_id":"5ab544d84f1c1b3d1a8b50c8","slug":"two-young-men-died-in-a-road-accident-one-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, एक घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, एक घायल
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ, हाथरस।
Updated Fri, 23 Mar 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
ोकंटेनर ट्रक, जिसके नीचे आकर दो की मौत हो गई। दूसरे चित्र में हादसे के बाद मौके पर एकत्रित भीड़।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर से गुजर रहे जीटी रोड पर शुक्रवार की सुबह नौ बजे ईदगाह रोड मोड़ से आगे कंटेनर ट्रक ने पीछे से आकर बाइक को रौंद दिया। हादसे में दो युवकों के सिर पर होकर ट्रक का पहिया गुजर गया। दोनों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक को सड़क पर ही छोड़कर भाग गया। मृतक के पिता ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली के गांव नगला खन्ना निवासी रोशनलाल का पुत्र संजय (22) बाइक से कहीं जा रहा था। उसके साथ बाइक पर पीछे पटियाली कासगंज के गांव गंगपुर निवासी वीरपाल पुत्र रामअवतार (24), रवींद्र (23) पुत्र गुरनाम सिंह निवासी डोरीनगर अलीगढ़ बैठे थे। जैसे ही बाइक ईदगाह मोड़ से थोड़ा आगे पहुंची।
पीछे से आ रहे कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक ट्रक के सामने गिर गई। कंटेनर चालक हड़बड़ा गया और ट्रक का पहिया संजय व वीरपाल के सिर पर होकर गुजर गया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रवींद्र उछलकर दूर जा गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ दूर जाने के बाद ट्रक को चालक छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
हादसे में दो युवकों की मौत की खबर से मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। घटनास्थल पर पहुंच गई। घायल रवींद्र को एंबुलेंस अस्पताल ले गई। सूचना पर कोतवाल मनोज शर्मा घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेजा है। मामले की रोशनलाल ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ दर्ज करा दिया है।