{"_id":"5accfab14f1c1b813d8b4680","slug":"two-people-including-members-sent-jail-for-posting-provocative","type":"story","status":"publish","title_hn":"भड़काऊ पोस्ट करने पर सभासद समेत दो लोगों को जेल भेजा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भड़काऊ पोस्ट करने पर सभासद समेत दो लोगों को जेल भेजा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
Updated Tue, 10 Apr 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
मुरसान में सोमवार रात को डॉ. आंबेडकर की आपत्तिजनक फोटो वायरल करने के मामले में पुलिस ने दोनाें पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों पक्षों से एक-एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
गौरतलब है कि सोमवार की रात को डॉ. बीआर आंबेडकर का आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कोतवाली मुरसान में जमकर हंगामा हुआ था। आरोपी और बचाव पक्ष के लोग कोतवाली पहुंच गए थे। एएसपी अरविंद कुमार ने भी मौके की नजाकत को देखते हुए कोतवाली मुरसान पहुंचकर मामले की जानकारी ली थी। आरोपी पक्ष की तरफ से चेयरमैन रजनेश कुशवाहा कोतवाली मुरसान पहुंचे थे। देर रात दोनों पक्षों की तरफ से इस मामले में तहरीर दी गई थी।
कोतवाली मुरसान पुलिस को एक तहरीर नगर पंचायत मुरसान के सभासद मोनू गौतम ने दी। इसमें सुनील कुशवाहा नाम के युवक पर आरोप लगाए गए कि उसने बाबा साहब आंबेडकर के चित्र से अनावश्यक छेड़छाड़ करते हुए सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो पेस्ट किया और आपत्तिजनक टिप्पणी की। इसके माध्यम से बाबा साहब के अनुयायियों को भड़काने के प्रयास किए गए। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा है।
विज्ञापन
दूसरी तहरीर पुलिस को जगमोहन कुशवाहा निवासी आर्य समाज रोड मुरसान ने सौंपी। इसमें नगर पंचायत मुरसान के सभासद मोनू गौतम पर आरोप लगाए कि उसने क्षत्रिय समाज के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए सोशल मीडिया पर करीब एक साल पूर्व पोस्ट किया, जिससे क्षत्रिय समाज की भावनाएं आहत हुईं। पुलिस ने सभासद के खिलाफ भी समाज में अनावश्यक रूप से शांति भंग करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा है।