फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Two gangsters of truck gang robbery arrested in hathras

ट्रकों के टायर लूटने वाले गिरोह के दो बदमाश दबोचे

Thu, 06 Jul 2017 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Thu, 06 Jul 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
Two gangsters of truck gang robbery arrested in hathras
लूट - फोटो : amar Ujala
सादाबाद पुलिस ने बुधवार देर रात वाहन चेकिंग के दौरान जारऊ पुलिया के पास एक बोलेरो लोडर को रोका तो उसमें मौजूद बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया।  पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में सामने आया है कि दोनों आरोपी बड़े वाहनों को लूटते थे। इसके बाद टायर लूटकर वाहनों को लावारिस खड़ा कर देते थे। 
विज्ञापन


एएसपी अरविंद कुमार ने बताया कि गैंग के सदस्य ट्रकों को लूटने के बाद उनके टायर निकालकर बेच दिया करते थे। ट्रक का पुराना टायर 10 हजार का और नया टायर 15 से 20 हजार रुपये तक बिक जाता है। एक ट्रक लूटने के बाद उससे निकाले गए छह टायरों को बेचकर आरोपियों को 60 हजार से एक लाख रुपये तक मिल जाते थे।     एक जुलाई को आरोपियों ने सादाबाद के बरौस के पास खड़े एक ट्रक को लूटा था। इस ट्रक को आरोपी फिरोजाबाद  के एक ढाबे पर ले गए। 
विज्ञापन


चूंकि आरोपियों में से कुछ लोग पहले ट्रक ड्राइवर थे, इसलिए ढाबे वाले को उनकी हरकत पर शक नहीं हुआ। ढाबे पर जाकर खुद को लूटे गए ट्रक का चालक बताकर आरोपियों ने एक-एक कर छह टायर निकाल लिए। टायर निकालने के बाद इसे आगरा में एक जगह पर लावारिस छोड़ दिया गया। चूंकि ट्रक में जीपीएस लगा हुआ था। इसलिए पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई और बुधवार रात सर्विलांस की मदद से आरोपियों की लोकेशन मिलने पर जारऊ पर चेकिंग शुरू की गई, जिसमें दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए, बाकी भाग गए। हत्थे चढ़े आरोपियों में भूपेंद्र सिंह पुत्र रामावतार सिंह और भोला धाकरे पुत्र राजकुमार निवासी नियामतपुर, थाना नगला सिंघी, फिरोजाबाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके  एएसपी ने बताया कि जो बोलेरो आरोपियों के पास से मिली है, इसे ट्रक लूटने से ठीक एक दिन पहले 30 जून को सादाबाद के राधिका होटल के बाहर से चुराया गया था। आरोपी इसी बोलेरो में लूटे गए ट्रक के टायर रखकर बेचने को ले जा रहे थे। एएसपी ने बताया कि गैंग के सदस्यों ने चार साल पहले भी सादाबाद से प्याज से भरे ट्रक को लूटने के बाद उसके टायर निकालकर बेचे थे।      
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed