फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   two children kidnap, recover

दो बच्चों का अपहरण, बरामद

Thu, 26 Nov 2015 11:41 PM IST
hathras
hathras Updated Thu, 26 Nov 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
two children kidnap, recover
हाथरस। प्रधानी चुनाव की रंजिश में थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव रुहेरी में स्कूल जाते हुए दो बच्चों का अपहरण कर लिया गया। हालांकि दोनों ही चचेरे भाई दोपहर बाद स्कूल से कुछ दूरी पर एक अधबने कमरे में बंधे पाये गए। प्रधानी का चुनाव लड़ रहे इस स्कूल के प्रबंधक ने यह कहकर इस मामले को नया मोड़ दे दिया कि उनसे चुनावी रंजिश निकालने के लिए ऐसा किया है। कुछ दिनों पहले ही उन्हें नामांकन वापस नहीं लेने पर स्कूल को बदनाम करने की धमकी दी गई थी।
विज्ञापन

रुहेरी निवासी राधेश्याम के बेटे दस साल के बेटे लवकुश और उसके भाई मुरारी लाल के आठ साल के बेटे हेम सिंह साथ-साथ रघनिया रोड स्थित एमएम पब्लिक स्कूल में रोज की तरह गुरुवार सुबह सात बजे पढ़ने के लिए घर से निकले। घर से महज 300 मीटर की दूरी पर दो नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें पहले तो दस रुपये का लालच देकर साथ चलने को कहा।
विज्ञापन

इस झांसे में नहीं आने पर बच्चों को जबरन उठा लिया गया और उनके बस्ते से ही उनके हाथ बांध दिए। दोनों को वहीं पास में सड़क किनारे एक अधबने कमरे में रख दिया गया। बच्चे यहां रोते-बिलखते रहे। राधेश्याम सुबह दस बजे जब दोनों के खाने का टिफिन लेकर स्कूल पहुंचा तो उसे बच्चों के न पहुंचने की जानकारी हुई। इसके बाद परिजनों ने बच्चों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क से गुजरते हुए राधेश्याम के छोटे भाई उमेश ने इनका विलाप सुन लिया और इस तरह बच्चे परिजनों को मिल गए। परिजन इन बच्चों को लेकर थाने पहुंचे और अपनी शिकायत दी। पुलिस को परिजनों ने बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं हैं और न ही वह इतने धनवान हैं कि फिरौती के लिए कोई उनके बच्चों का अपहरण करेगा। वहीं स्कूल के प्रबंधक सोहन सिंह का कहना है कि प्रधान पद के लिए खड़ा होने के बाद से ही उन्हें नाम वापस लेने के लिए धमकाया जा रहा है।

उन्हें कुछ ही दिन पहले स्कूल को बदनाम करने की धमकी दी गई थी। स्कूल के बच्चों का अपहरण करने के पीछे यही चुनावी रंजिश हो सकती है। कोतवाली हाथरस गेट के निरीक्षक राजेश्वर प्रसाद त्यागी का कहना है कि दी गई तहरीर का अध्ययन किया जा रहा है। मामला चुनावी रंजिश से जुड़ा हो सकता है। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों का पता किया जाएगा और उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed