फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Twenty lakhs in the looted bag, 89 thousand rupees were

लुटे थैले में ढाई लाख नहीं, 89 हजार रुपये थे

Thu, 13 Jul 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।  Updated Thu, 13 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
 Twenty lakhs in the looted bag, 89 thousand rupees were
लूट - फोटो : amar Ujala
सराफ सोनू उर्फ पंकज वर्मा के साथ बुधवार देर रात हुई लूट की वारदात के मामले में कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने गुरुवार को मुकदमा दर्ज कर लिया। सोनू ने लूट होने पर ढाई लाख रुपये नकद और सात से आठ लाख रुपये कीमत के जेवरात लुटने की बात कही थी लेकिन गुरुवार को दी तहरीर में उसने लूटे गए थैले में 89 हजार रुपये नकद, तीन किलो चांदी और चार तोले सोने के जेवरातों के अलावा दुकान की चाबी और बहीखाते होने की बात कही है।       
विज्ञापन


लूट की वारदात के बाद पुलिस ने कई घंटे तक सोनू से थाने में पूछताछ की थी। लाखों की रकम और जेवरात लूटे जाने से पुलिस के होश फाख्ता थे हालांकि गुरुवार को सोनू की तहरीर में बताई गई रकम और जेवरात काफी कम थे, जिससे कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने कुछ राहत की सांस ली। कोतवाल जेएस पवार का कहना है कि सोनू खंदारी गढ़ी में सराफ की दुकान करते हैं। उनकी बिक्री बहुत ज्यादा नहीं है। निम्न और मध्यम वर्ग के लोग वहां खरीददारी को पहुंचते हैं।
विज्ञापन


ऐसे में थैले में ढाई से तीन लाख रुपये होने की बात समझ में नहीं आ रही थी। ढाई से तीन लाख रुपये का कैश होने का मतलब दिनभर की दुकानदारी लाखों में होनी चाहिए जबकि ऐसा नहीं है। जब सोनू से लूटी गई रकम के बारे में विस्तार से पूछा गया तब उसने हिसाब लगाकर बताया कि थैले में 89 हजार रुपये और कुछ जेवरात थे।       
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed