फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Three statues of Ashtadhutra stolen from Jain temple in sahpau

जैन मंदिर से अष्टधातु की तीन मूर्तियां चोरी

Thu, 11 Jan 2018 11:41 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Thu, 11 Jan 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
Three statues of Ashtadhutra stolen from Jain temple in sahpau
जैन मंदिर में वह जगह जहां प्राचीन मूर्तिया विराजमान है। - फोटो : Amar Ujala
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव बरवाना स्थित प्राचीन श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में चोरों ने बुधवार रात सेंध लगा दी। चोर अष्टधातु की तीन प्राचीन मूर्तियां चोरी कर ले गए। छत पर लगे लोहे के जाल के रास्ते चोर मंदिर के अंदर घुसे। सुबह जब श्रद्धालुओं ने मंदिर से मूर्तियाें को गायब देखा तो उनके होश उड़ गए। पुलिस ने डॉग स्क्वायड, फील्ड यूनिट के साथ घटना स्थल के जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन


बरवाना स्थित जैन मंदिर में जैन संप्रदाय के 23वें तीर्थकर भगवान पार्श्वनाथ की पत्थर से बनी प्राचीन प्रतिमा स्थापित है। जैन मतावलंबी इस प्रतिमा को सैकड़ों साल पुराना और चमत्कारी बताते हैं। पार्श्वनाथ की इसी प्रतिमा की वजह से मंदिर और उसके आसपास के क्षेत्र को श्रद्धालु अतिशय क्षेत्र मानते हैं। मंदिर में इस प्रतिमा के पास ही अष्टधातु की बनी भगवान महावीर स्वामी, श्री चंद्राप्रभु भगवान व चौबीसौं तीर्थकर की वेश कीमती मूर्तियां स्थापित थीं। श्रद्धालुओं के मुताबिक तीनों मूर्तियां जमीन से खुदाई से निकली थी।
विज्ञापन


चोरों ने तीनों मूर्तियों को चोरी कर लिया। घटना को देखकर ऐसा लग रहा है कि चोरी से पहले मंदिर की रेकी भी की थी। पुलिस के मुताबिक मंदिर की छत पर लगे लोहे के जाल में एक दरवाजा है, जिसका ताला खुला रहता है। चोरों को इसकी जानकारी थी। वह इसी के जरिए मंदिर में घुस गए। इसके बाद मंदिर के ताले तोड़कर तीनों मूर्तियों को चोरी कर ले गए। हैरत की बात यह है कि चोरों ने मूर्तियों के ऊपर लगे सोने, चांदी के छत्र, गुल्लक, चांदी आदि के बर्तन चोरी नहीं किए। अंदेशा है कि चोरों को इन छत्रों के सोने, चांदी का होने की जानकारी नहीं थी। चोरी की सूचना पर हाथरस जंक्शन एसओ मोहम्मद असलम मौके पर पहुंचे। इसके बाद सीओ सिकंदराराऊ आशीष प्रताप सिंह भी आ गए। देर तक पुलिस मामले की छानबीन में जुटी रही। मंदिर की देखरेख करने वाले गांव के जगदीश शरण जैन की शिकायत पर पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed