{"_id":"2579eace1537f65b17f7ca35350e5e30","slug":"three-person-killed-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत
hathras
Updated Mon, 21 Dec 2015 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। चंदपा कोतवाली के ठीक सामने सोमवार की शाम एक डीसीएम ने बाइक को रौंद दिया। इस हादसे में बाइक पर सवार एक परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में दो सगे भाई और एक उनका नाती था। हादसे में डीसीएम में सवार बीएसएनएल कर्मचारी भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे नाजुक हालत में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
चंदपा थाना क्षेत्र के गांव अर्जुनपुर निवासी रिटायर्ड शिक्षक हरीशचंद्र (65) पुत्र मुंशीलाल अपने भाई रमेश चंद्र (62) और नाती सचिन (16) पुत्र सुशील के साथ बाइक पर हाथरस से अपने गांव जा रहे थे तभी पीछे से उन्हें तेज रफ्तार डीसीएम ने रौंद दिया।
मौके पर मौजूद लोगाें का कहना है कि थाने के सामने स्पीड ब्रेकर पर हाथरस से खाद लेकर आ रहे अर्जुनपुर के एक ट्रैक्टर ने जब ब्रेक लगाए तभी उसके पीछे आ रही डीसीएम के चालक नियंत्रण खो बैठा। उसने ट्रैक्टर के ठीक पीछे चल रही बाइक को रौंद दिया। टक्क र के बाद डीसीएम ट्रैक्टर से जा टकराई। हादसे में डीसीएम में आगरा के लिए सवार हुए बीएसएनएल कर्मचारी बंगाली बाबू निवासी टेड़ी बगिया, आगरा गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके अलावा आगरा के नगला पौड़ी निवासी भगवान स्वरूप और उनके बेटे के चोट आई है। सभी को डीसीएम का शीशा तोड़कर ग्रामीणों ने बाहर निकाला।
विज्ञापन
पुलिस ने हादसे में घायल चालक को हिरासत में ले लिया है। खबर लिखे जाने तक परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करने और शवों का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी चल रही थी।