फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Three more suspects arrested, many incidents busted

तीन और आरोपी दबोचे, कई घटनाओं का पर्दाफाश

Fri, 13 Oct 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Fri, 13 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
 Three more suspects arrested, many incidents busted
लूट - फोटो : Amar Ujala
10 अक्तूबर की रात मेंडू रोड स्थित सपा के पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल के भतीजे के फिलिंग स्टेशन पर सेल्समैन की हत्या कर लूटपाट करने वाले बाकी तीन आरोपियों को भी पुलिस ने दबोच लिया है। मुख्यमंत्री तक इस मामले के पहुंचने के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गुरुवार रात बाईपास पर नगला सिंघी मोड़ पर एसओजी की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाशों के पास से एक विदेशी रिवाल्वर, एक तमंचा, एक उस्तरा और एक डंडा भी बरामद किया है। इसके साथ ही मथुरा, एटा, कासगंज जनपद में हुईं कई वारदात का पर्दाफाश भी किया है। कामयाबी पर एडीजी आगरा रेंज ने पुलिस टीम की पीठ थपथपाई है। 
विज्ञापन


एसपी घुले सुशील ने पत्रकार वार्ता में बताया कि पेट्रोल पंप पर वारदात में छह लोग शामिल थे। इनमें से तीन को पहले ही पकड़ा जा चुका है। इसमें से एक सचिन का उपचार बागला जिला अस्पताल में जारी है। बाकी तीन आरोपी फरार थे जिनकी तलाश चल रही थी। पुलिस ने तीनों फरार आरोपियों दीपक निवासी गंगाराम गली धौली प्याऊ मथुरा स्थायी निवासी ग्राम तंतुरा थाना हाईवे मथुरा, कान्हा निवासी घूंचा सादाबाद हाथरस, राजन निवासी शिवजी नगला थाना हाईवे मथुरा को दबोच लिया। 
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि जो रिवाल्वर आरोपियों के पास से मिली है। वह बागपत के मनीष चौहान पुत्र सुभाष चौहान निवासी बड़ौत, बागपत की है। बकौल मनीष चौहान वह दुग्ध विकास मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी के रिश्तेदार हैं। वह कुछ रोज पहले वृंदावन दर्शन करने आए थे। इसी दौरान आरोपियों ने उनकी कार का शीशा तोड़कर थैला चोरी कर लिया था, जिसमें बड़ी संख्या में कारतूस और मेड इन यूएसए रिवाल्वर थी। एसपी ने बताया कि आरोपियों ने रिवाल्वर हाथ आने के बाद हर वारदात में इसका इस्तेमाल किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


11 अक्तूबर को सुबह चार बजे करीब सहपऊ में आरोपियों की कार हादसे का शिकार हो गई थी। यहां से भागने से पहले आरोपियों ने घटनास्थल से कुछ दूर गड्ढा कर रिवाल्वर को छिपा दिया था। पुलिस ने वहीं से इस रिवाल्वर बरामद की है। आरोपियों ने वृंदावन में ही लूट की तीन वारदातें कीं। एसपी के मुताबिक दीपक नाम के आरोपी पर 14 मुकदमे दर्ज हैं। जो इसी साल दर्ज किए गए हैं। आरोपियों ने चोरी, लूट, छिनैती और हत्या जैसी क ई वारदातों को अंजाम दिया है। 
20 घंटे में चार वारदात 

पेट्रोल पंप पर सेल्समैन की हत्या और लूट करने वाले आरोपियों ने 20 घंटे में चार वारदातों को अंजाम दिया। सुबह पांच बजे सादाबाद में गढ़ी खुमानी में पेट्रोल पंप पर फायरिंग कर लूट को अंजाम दिया। इसके बाद उन्होंने बल्देव में लूट की। फिर इगलास में लूट की वारदात को अंजाम दिया। देर रात उन्होंने मेंडू रोड स्थित पेट्रोल पंप पर बड़ी लूट करने की कोशिश की लेकिन दिन का कलेक्शन बैंक में जमा हो जाने के कारण आरोपियों के हाथ केवल ढाई हजार रुपये ही लगे। 


एसपी ने बताया कि आरोपियों से बरामद वैगनआर कार भी दिल्ली के नेहरू नगर से चोरी की गई थी। इसका मुकदमा कालकाजी थाने में दर्ज है। बीते कुछ ही दिनों में आरोपियों ने हाथरस गेट, सादाबाद, हसायन, सिकंदराराऊ, इगलास, वृंदावन, बल्देव और कासगंज के सिढपुरा थाना क्षेत्रों में लूट, छिनैती की कई वारदातों को अंजाम दिया। प्रेसवार्ता में एएसपी अरविंद कुमार, कोतवाल हाथरस गेट अनिल कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी महेश यादव, सर्विलांस प्रभारी सुधीर कुमार मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed