{"_id":"5728e2e84f1c1bf7245ccecb","slug":"three-members-of-the-gang-arrested-in-atm-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम से ठगी करने वाले गैंग के तीन सदस्य धरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम से ठगी करने वाले गैंग के तीन सदस्य धरे
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
एटीएम में ठगी करने वाले शातिर ठगों के साथ पुलिस अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। हाथरस गेट कोतवाली पुलिस ने एटीएम से ठगी करने वाले गैंग के तीन सदस्याें को दबोचने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ के बाद तीनों की गिरफ्तारी हो सकी, जबकि इनके दो साथी पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। पकड़े गए तीन आरोपियों में से दो सगे भाई हैं। गैंग के सदस्यों पर एटीएम हैंग कर लोगों के खाते से लाखाें की रकम पार करने का आरोप है।
थाना हाथरस गेट क्षेत्र में एक मार्च को नगला सिंगी निवासी अंजलि ने एटीएम से दस हजार रुपये निकाले जाने की शिकायत की थी। नौ अप्रैल को फार्मासिस्ट महेश सेंगर के बेटे मोहित सेंगर के एटीएम से भी शातिर आरोपियों ने दस हजार रुपये निकाल लिए थे। ताजा मामला इगलास अड्डा निवासी अरशद पुत्र फुरकान का था। एक हफ्ते पहले 24 अप्रैल को उनका एटीएम कार्ड बदलकर गैंग के शातिर सदस्य ने साढ़े 32 हजार रुपये खाते से साफ कर दिए थे।
हाथरस गेट पुलिस ने एक ही दिन यह तीनों शिकायतें दर्ज की थीं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक आरोपी की पहचान हो गई थी। मुकदमा दर्ज करने के अगले दिन ही पुलिस की आरोपियों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी बंटी सिंह पुत्र पप्पू सिंह निवासी नगला उदयभान, मुरसान, उसके भाई भूरा और इसी गांव के रहने वाले अजब सिंह पुत्र बनवारीलाल को लहरा बाईपास पर दबोच लिया। एएसपी राममूरत यादव के मुताबिक आरोपियों ने पुलिस पर फायर किया, लेकिन पुलिसकर्मी हमले में बच निकले। इनके साथी रविंद्र राजाराम और टिंकू पुत्र रामपाल निवासी नगला उदयभान मौके से भाग निकले। आरोपियों से पुलिस ने एक तमंचा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की है।
विज्ञापन
हाथरस गेट थानाध्यक्ष केपी सिंह के मुताबिक तीनों आरोपी अभी तक फीरोजाबाद, आगरा, अलीगढ़ और हाथरस में 20 से ज्यादा बार एटीएम को हैंग कर लोगाें को लाखाें का चूना लगाते थे। एटीएम से रकम निकालने में अंजान लोगाें को मदद का हाथ बढ़ाते थे। फिर एटीएम में दो बार इन करेक्ट का बदन दबाकर करेक्ट का बटन दबाते थे, जिससे वह एक मिनट के लिए हैंग हो जाता था। व्यक्ति के जाने के बाद एटीएम में राशि भरकर वह उसके खाते से पैसा निकाल लेते थे। केपी सिंह का कहना है कि एक और गैंग एटीएम के जरिए लोगों से ठगी कर रहा है। जल्द ही उसके सदस्य भी पुलिस की पकड़ में होंगे।