फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Thieves carrying millions of cash from four homes

चार घरों से लाखों की नकदी-जेवर ले गए चोर

Wed, 23 May 2018 11:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, (हसायन) हाथरस।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, (हसायन) हाथरस। Updated Wed, 23 May 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
Thieves carrying millions of cash from four homes
demo pic - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव सूसामई में मंगलवार की रात बदमाशों ने चार घरों में लाखों के नकदी-जेवरों पर हाथ साफ किया। बदमाश दीवार फांदकर घरों के अंदर दाखिल हो गए। बदमाश यहां से 43,750 रुपये की नकदी और लाखों रुपये के जेवरात पार कर ले गए। पुलिस ने सूचना के बाद मौका मुआयना किया है। बदमाशों की तलाश भी शुरू कर दी गई है। ग्रामीणों ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर सौंप दी है। 
विज्ञापन


पुलिस को पीड़ित ग्रामीण रहीशपाल, देवेंद्र सिंह, राजवीर सिंह व रामबाबू ने संयुक्त रूप से तहरीर सौंपी है। जिसमें बताया गया है कि बदमाश रहीशपाल सिंह पुत्र एदल सिंह के घर में दीवार के रास्ते घुसे और कमरे का ताला तोड़कर सोने की झुमकी, मंगलसूत्र, पेंडल, चांदी की तोड़िया, कर्धनी और सात हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन


देवेंद्र सिंह पुत्र लेखराज सिंह के घर के ताले तोड़कर दो कर्धनी, आठ सूती लच्छे, आठ वजनी लच्छे, दो जोड़ी तोड़िया, एक चांदी का सिक्का, सोने की तरावी, सोने की अंगूठी एवं घर में रखे 14,750 रुपये चोरों ने साफ कर दिए। राजवीर सिंह पुत्र बालिस्टर के घर में बदमाश मुख्य द्वार की दीवार फांदकर घुसे। यहां से चांदी की कर्धनी, तोड़िया व लर, हथफूल एवं सोने के कुंडल, बेसर एवं 17 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। उनके भाई रामबाबू पुत्र बालिस्टर के घर में चोरों ने झीने के रास्ते प्रवेश किया। यहां से उल्टे पल्ले की कर्धनी, एक अन्य कर्धनी, दो जोड़ी तोड़िया, तीन ग्राम सोने का टुकड़ा एवं पांच हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद लोगों ने चोरों को एक घर से निकलते हुए देखा तो शोर मचा दिया, लेकिन अंधेरे का लाभ उठाकर बदमाश आसानी से फरार हो गए। ग्रामीणों ने जब अपने घरों के अंदर जाकर देखा तो वह अवाक रह गए। इसके बाद ग्रामीणों ने आसपास के जंगलों में चोरों की तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। ग्रामीणों ने इसकी तहरीर देते हुए हसायन पुलिस को घटना की जानकारी दी है। कोतवाल हसायन प्रवीन कुमार ने बताया कि जांच-पड़ताल की जा रही है। ग्रामीणों की तहरीर ले ली गई है। इसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर चोरों का पता लगाने के प्रयास किए जाएंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed