{"_id":"5a90645e4f1c1bc83b8b8862","slug":"theft-of-lakhs-from-a-closed-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मकान से लाखों की चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद मकान से लाखों की चोरी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
Updated Sat, 24 Feb 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
लेबर कॉलोनी में मकान में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : amar ujala
शहर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रहीं। हर रात को चोर मकानों और दुकानों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन पुलिस इन पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है।
इस बार चोरों ने लेबर कॉलोनी में बंद मकान को निशाना बनाया। इससे पूर्व भी बदमाश आवास-विकास कॉलोनी, विष्णुपुरी में भी बंद मकानों को निशाना बना चुके हैं।
लेबर कॉलोनी निवासी योगेश पुत्र रामप्रसाद कश्यप के मकान से बीती रात चोरों ने हजारों रुपये का सामान पार कर दिया। बताया जाता है कि योगेश की पत्नी प्रीती की तबियत खराब होने के कारण उसे आगरा हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था।
विज्ञापन
घर में कोई सदस्य नहीं होने के कारण चोरों ने दरवाजे का सरकोड़ा काटकर मकान से हजारों का सामान चोरी कर लिया। मकान मालिक योगेश कुमार ने बताया कि चोर मकान के ताले चटकाकर घर के अंदर दाखिल हुए।
चोरों ने घर के अंदर रखी अलमारी के भी ताले तोड़ दिए। यहां से चोर छह अंगूठी, एक गले का हार, दो जंजीर, तीन जोड़ी झाले, चार चूड़ियों समेत सोने-चांदी के काफी जेवर और 23 हजार की नकदी ले गए।
यहां तक कि चोरों ने बच्चों की तीन गुल्लक भी चोरी कर लीं। कोतवाली प्रभारी एके सिंह ने घटना से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि घटना हुई है तो जांच कराई जाएगी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।