फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The youth, seriously injured in suspicious circumstances near the SP office

एसपी ऑफिस के पास संदिग्ध हालात में जला युवक, गंभीर

Sun, 06 May 2018 12:06 AM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस। Updated Sun, 06 May 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
The youth, seriously injured in suspicious circumstances near the SP office
एसपी ऑफिस के पास झुलसे युवक को देखते लोग। - फोटो : Amar Ujala
मेंडू रोड पर एसपी कार्यालय से 50 मीटर पहले हाथरस जंक्शन निवासी युवक संदिग्ध हालात में झुलस गया। आनन-फानन पुलिस युवक को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां एएसपी अरविंद कुमार, एसडीएम सदर अरुण कुमार, सीओ सिटी सुमन कनौजिया और सदर कोतवाल जसपाल सिंह पंवार पहुंच गए। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


युवक 70 फीसदी झुलस चुका है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।  युवक ने एसडीएम अरुण कुमार को दिए अपने बयान और उसके बैग से मिले सुसाइड नोट में गांव के चार लोगों पर डीजल डालकर जिंदा जलाने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस अधिकारी इसे आत्मदाह की कोशिश बता रहे हैं।  पुलिस की अभी तक की जांच में सामने आया है कि युवक की बहन के गांव के एक युवक से प्रेम संबंध हैं। दोनों अलग-अलग जातियों से हैं। सचिन अपनी बहन की शादी उस लड़के से करने को तैयार है लेकिन उसके घरवाले और लड़का पक्ष के लोग इसके लिए तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार रात को युवक का लड़के के परिजनों में शादी को लेकर विवाद हुआ। शनिवार सुबह युवक एसपी कार्यालय शिकायत करने के लिए घर से निकला। पुलिस का कहना है कि एसपी कार्यालय नहीं जाकर पुलिस लाइन के पास उसने खुद को आग लगा ली। युवक के बैग से जो सुसाइड नोट मिला है, उसमें भी उसने जान देने जाने की बात कही है। हालांकि युवक को जब गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया तो उसने अधिकारियों को बताया कि बहन के प्रेमी के परिजनों ने डीजल डालकर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed