फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The young man 's body found in pond , killing suspected

तालाब में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Sun, 28 Feb 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 28 Feb 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
The young man 's body found in pond , killing suspected

हाथरस। शहर के प्राचीन तालाब में रविवार शाम कोतवाली पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से एक शव को बाहर निकाला। इस शव की शिनाख्त सिकंदराराऊ के गुमशुदा युवक के रूप में उसके परिजनों ने की है। खास बात यह रही कि परिजनों ने पुलिस की मदद की राह देखने की जगह खुद ही कई दिनों तक लापता युवक की खोजबीन की और तालाब में शव को ढूंढ निकाला। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है और युवक के ससुराल पक्ष के एक रिश्तेदार पर हत्या करने का शक जाहिर किया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

सिकंदराराऊ के मोहल्ला शाहबुद्दीन गंज के रहने वाले बौबी पुत्र मोहम्मद जहीर का कढ़ाई का कारोबार था। वह अपने व्यापार के सिलसिले में अक्सर हाथरस आया करते थे। यहां गली कौंजड़ान में उनकी ससुराल भी है। परिजनों के मुताबिक 23 फरवरी की शाम को वह अपने साले के साथ तालाब के पास ठेल पर छोले-भटूरे खा रहे थे। इसके बाद से ही उनका पता नहीं चल रहा है। कोतवाली पुलिस ने 26 फरवरी को इस मामले में गुमशुदगी दर्ज कर ली थी। घटना के दिन की शाम से ही उसका फोन बंद जा रहा था। परिजन लगातार बौबी की तलाश में जुटे थे। सिकंदराराऊ के कई युवक हर रोज तालाब का बारीकी से निरीक्षण कर रहे थे, उन्हें बौबी के तालाब में गिर जाने का अंदेशा था। सोमवार शाम को परिजनाें को तालाब के आखिर में एक शव दिखाई दिया। दूर से कपड़ों की पहचान कर ली गई। परिजनाें की सूचना पर कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड ने कई घंटे की मशक्कत के बाद शव को तालाब से बाहर निकालने में कामयाबी पाई। कई दिन पुरानी लाश होने से चेहरा पहचान में नहीं आ रहा है, लेकिन कपड़ों से शव की शिनाख्त बौबी के रूप में कर ली गई है। पुलिस ने शव मिलने पर एक रिश्तेदार को हिरासत में ले लिया है। परिजनों का आरोप है कि उसी ने ही बौबी की हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया। वहीं आरोपी का कहना है कि घटना के दिन बौबी और उसने जमकर शराब पी रखी थी। ऐसा हो सकता है कि तालाब के किनारे पेशाब करने जाने पर बौबी का पैर फिसल गया हो और वह तालाब में जा गिरा हो। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है, ताकि सच्चाई का पता चल सके। परिजनों का यह भी आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में अपनी ओर से लापता बौबी की खोजबीन की कोशिश नहीं की। अगर पुलिस ऐसा करती तो एक-दो दिन बाद ही शव का पता लगाया जा सकता था। कोतवाली इंस्पेक्टर मनोज शर्मा ने बताया कि 26 फरवरी को ही गुमशुदगी दर्ज कर ली गई थी। सर्विलांस की मदद से बौबी का पता लगाने की कोशिश की जा रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या या हादसे से मृत्यु की बात साफ हो जाएगी। 

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed