{"_id":"5b2fd8b24f1c1b8c278b77b2","slug":"the-victim-s-body-hanged-in-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में पंखे से लटका मिला किशोरी का शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में पंखे से लटका मिला किशोरी का शव
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
Updated Sun, 24 Jun 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
किशोरी का फाइल फोटो।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर से सटे गांव रानी का नगला में रविवार दोपहर एक किशोरी का शव उसके घर में पंखे से लटका मिला। परिजनों का कहना है कि किशोरी ने आत्महत्या की है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नगला रानी निवासी चरन सिंह पुत्र सुग्रीव सिंह मथुरा डिपो में वरिष्ठ लिपिक के पद पर कार्यरत हैं। चरन सिंह के मुताबिक वह रविवार को अपनी ड्यूटी पर मथुरा गए थे। घर पर पत्नी बृजेश, 16 वर्षीय बेटी एकता और बेटा कृष्णा मौजूद थे। सुबह साढ़े दस बजे उनकी पत्नी बृजेश ने फोन कर बेटी एकता के खुद को कमरे में बंद कर लेने की बात बताई। इस पर चरन सिंह मथुरा से हाथरस आए। उन्होंने बेटी को दरवाजा खोलने को कहा लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई।
बेटी के दरवाजा न खोलने पर चरन सिंह ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। एकता ने अपने दुपट्टे से पंखे से लटककर फांसी लगा ली थी। चरन सिंह ने यूपी 100 को फोन किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया। कोतवाली हाथरस गेट के कार्यवाहक निरीक्षक कैलाश बाबू ने बताया कि परिजनों ने किशोरी की आत्महत्या की सूचना दी है। परिजन कोई मुकदमा दर्ज नहीं कराना चाहते। उन्होंने आत्महत्या के पीछे की वजह भी नहीं बताई है। किसी के शिकायत देने पर ही इस मामले में आगे कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।