फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The uncles and grandmother killed the child

चाचाओं और दादी पर की बच्चे की हत्या का अाराेप

Mon, 15 Jan 2018 11:31 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)। Updated Mon, 15 Jan 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
 The uncles and grandmother killed the child
मृतक आकाश का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला मौजी का दस दिन पूर्व लापता हुए बच्चे का शव पड़ोस के दो गांवों के मध्य एक पुराने नलकूप के कुएं में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर उसके पिता को मौके पर बुलाकर उसकी शिनाख्त कराई है।
विज्ञापन


बच्चे के पिता ने शव की उसके पुत्र आकाश के रूप में शिनाख्त की। उसने अपहरण एवं हत्या का आरोप उसके ही परिवार के चचेरे दो भाइयों पर लगाया है। आकाश की मौत की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने कोतवाली में दर्ज अपहरण के मुकदमे को अपहरण एवं हत्या में तरमीम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


विगत सात जनवरी को कोतवाली में क्षेत्र के गांव नगला मौजी के भूरी सिंह पुत्र गजाधर ने पुलिस को तहरीर देकर उसके भतीजे आकाश के लापता होने की सूचना दी थी। तहरीर के अनुसार उसका भतीजा 6 जनवरी से गायब था। उस दिन गांव में एक त्रयोदशी संस्कार की एक दावात चल रही थी। उसके रात को घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी काफी तलाश की। नाबालिग होने के कारण पुलिस ने सात जनवरी को ही अज्ञात लोगों के नाम मुकदमा दर्ज कर लिया था। 12 जनवरी को गांव में समाज के सभी लोगों ने एक बैठक कर बच्चे को खोजने की गुजारिश की थी। आकाश के पिता के चचेरे भाई दिनेश एवं सुभाष पुत्रगण लक्ष्मण उर्फ लोका उस बैठक में नहीं आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार चार जनवरी को आकाश के भाई जीतू पुत्र घमंडी का उपरोक्त दोनों युवकों से शादी के संबंध को लेकर काफी झगड़ा हुआ था। इस कारण सभी ने उनके ऊपर ही शक जाहिर किया बच्चे को गायब करने में उनका हाथ हो सकता है। बैठक के बाद जब उनको घर पर तलाश किया गया तो दोनों एवं उनकी मां मिथिलेश देवी पत्नी लक्ष्मण घर पर नहीं मिले। 14 जनवरी की शाम को पास के गांव खेरिया निवासी ख्याली राम पुत्र होड़ल सिंह जब अपने खेतों में खाद लगा रहे थे तो पास के बंद पड़े नलकूप के बोरिंग के कुएं में से आती दुर्गंध के कारण उन्होंने झांक कर देखा।


यहां बच्चे की लाश दिखाई दी। उन्होंने गांव के प्रधान एवं चौकीदार को इसकी जानकारी दी। चौकीदार की सूचना पर पुलिस रात को ही घटनास्थल पर पहुंच गई और बच्चे की लाश को कुएं से निकलवाकर मृतक के पिता को बुलाकर उसकी शिनाख्त कराई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने बच्चे के अपहरण एवं हत्या का आरोप में अपने चचरे भाई सुभाष, दिनेश एवं उनकी मां मिथिलेश पर लगाए हैं। कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार के अनुसार अपहरण का मुकदमा हत्या एवं अपहरण में तरमीम कर दिया है। मृतक के पिता द्वारा आरोपित तीनों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है। आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed