{"_id":"579fa1ca4f1c1bda762b9c83","slug":"the-proposed-principal-teacher-hungama","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रिंसिपल ने शिक्षिका को किया प्रपोज, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रिंसिपल ने शिक्षिका को किया प्रपोज, हंगामा
अमर उजाला, हाथ्ारस
Updated Tue, 02 Aug 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के एक सीबीएसई स्कूल के प्रिंसिपल ने खुद से उम्र में 20 साल छोटी शिक्षिका को प्रपोज कर दिया। शिक्षिका ने जब इस बारे में अपने परिजनों को बताया तो वह सोमवार को विरोध करने स्कूल पहुंच गए। वहां काफी देर तक हंगामा हुआ।
प्रिंसिपल से उनकी जमकर नोक-झोंक हुई। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। इस घटना के बाद स्कूल प्रबंधन द्वारा शिक्षिका को नौक री से निकाले जाने की चर्चा रही।
स्कूल प्रबंधन का कहना है कि शिक्षिका देर से स्कूल आती है। सोमवार को भी वह आधा घंटा लेट थी।
हालांकि यह शिक्षिका पिछले तीन साल से स्कूल में पढ़ा रही है। अभी तक स्कूल प्रबंधन को इससे कोई शिकायत नहीं थी। प्रिंसिपल ने तीन महीने पहले ही ज्वाइन किया है। स्कूल के प्रबंधक का कहना है कि वह शहर से बाहर हैं और दो दिन बाद स्कूल लौटने पर इस मामले के बारे में कुछ कह सकते हैं।
शिक्षिका की नौकरी जाने के सवाल पर भी उन्होंने कुछ नहीं कहा। वहीं एसओ सासनी अखिलेश त्रिपाठी का कहना है कि मौके पर पुलिस गई थी। स्कूल में हंगामे की सूचना मिली थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही हंगामा करने वाले लोग जा चुके थे।