मंदिर की बिजली गुल करने पर भड़के लोग, प्रदर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सादाबाद। कस्बे के आगरा रोड स्थित मोहल्ला मंदिर वाला में स्थित हनुमान मंदिर की बिजली गुल किए जाने से गुरुवार को स्थानीय लोगों में आक्रोश भड़क गया। काफी लोग मुरसान रोड स्थित विद्युत दफ्तर पर पहुंच गए। यहां इन लोगों ने विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों का कहना था कि कस्बा व क्षेत्र में बड़े-बड़े बकाएदार हैं, लेकिन बिजली अफसर इन बकाएदारों पर कार्रवाई करने की बजाय मंदिर की बिजली गुल कर रहा है।
हनुमान मंदिर में रोशनी के लिए सिर्फ एक बल्ब जलता था, विभागीय अफसरों ने तानाशाही दिखाते हुए उसकी बिजली को केबल काटकर गुल कर दिया है। इससे मंदिर में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुजारी सुरेशचंद्र, राजू, मनोज कुमार, रामप्रकाश, सोनू, महाराज सिंह, मान सिंह, अमर खान, पप्पू सुमन, विनोद आदि ने अधिशासी अभियंता को पत्र सौंपकर मंदिर की बिजली को पुन: सुचारु कराए जाने की मांग की है। एक्सईएन ने बताया कि अगर मंदिर में बल्ब जलाना है तो स्थानीय लोगों को कनेक्शन लेना चाहिए।