फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The police had to enter strictly robbery

सख्ती पर पुलिस को दर्ज करनी पड़ी डकैती

Tue, 02 Aug 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला, सिकंदराराऊ
अमर उजाला, सिकंदराराऊ Updated Tue, 02 Aug 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
The police had to enter strictly robbery
PC BY SP - फोटो : amar ujala
नेशनल हाईवे 91 पर रविवार रात रोडवेज बस लूट कांड में कोतवाली पुलिस बैकफुट पर आ गई है। घटना के बाद एफआईआर में महज चार बदमाश और लूट की धारा दर्ज करने वाली पुलिस ने सोमवार को धारा तरमीम करते हुए घटना को डकैती में बदल दिया है।
विज्ञापन


लुटेरों की संख्या भी चार से बढ़ाकर रिपोर्ट में सात कर दी गई है। घटना के 30 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ हैं। हालांकि पुलिस का दावा है कि जल्द ही लुटेरों को दबोच लिया जाएगा। बाद में डीआईजी गोविंद अग्रवाल ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन


बताते चलें कि रविवार रात उरई डिपो की दिल्ली से राठ जा रही रोडवेत बस में पंत चौराहे से 8-10 बदमाश चढ़े थे। एटा रेलवे फाटक से आगे ढाबे पर बस काफी देर तक रुकी थी। ढाबे से कुछ दूर आगे चलते ही बस में सवार बदमाश हरकत में आ गये। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तमंचे तथा छुरे हाथों में लेकर बस में सवार लगभग 40 यात्रियों को डरा-धमकाकर लूटपाट शुरू कर दी थी।

पहले से गरमाए एनएच 91 पर बुलंदशहर गैंगरेप तथा लूटकांड के बाद रोडवेज बस में लूट की इस बड़ी घटना से पुलिस ने आनन रिपोर्ट तो तत्काल दर्ज की किंतु लूट की धारा में रिपोर्ट लिखते हुए चार बदमाश ही दर्शाए।


जबकि कंडक्टर की ओर से बदमाशों की संख्या तहरीर में अधिक बताई गई थी। सोमवार को समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर पर पुलिस बैकफुट में आई। लूट की धारा को डकैती में तरमीम कर लिया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed