{"_id":"5b07020d4f1c1bf56e8b46fb","slug":"the-painful-death-of-the-child-from-the-tractor-grip","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की चपेट में आने से बालक की दर्दनाक मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर की चपेट में आने से बालक की दर्दनाक मौत
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
Updated Thu, 24 May 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेंमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरसान से पैदल अपने गांव जा रहे बालक की ट्रैक्टर की गुरुवार देर शाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मौके से ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है। पोस्टमार्टम के लिए शव को कब्जे में लिया गया है।
मुरसान क्षेत्र के गांव कंचना का 12 वर्षीय गौरव पुत्र चोब सिंह गुरुवार को गांव से मुरसान घरेलू सामान खरीदने आया था। वह देर शाम करीब साढ़े छह बजे पैदल ही अपने गांव जा रहा था। तभी पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। ट्रैक्टर की चपेट में आने से बालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ट्रैक्टर इगलास थाना क्षेत्र के गजू में होने वाले एक भंडारे के लिए लकड़ियां लेकर जा रहा था।
हादसे के बाद मौके पर लोगों ने चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है। रात में ही शव का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी की जा रही थी। गौरव के पिता चोब सिंह मजदूरी कर परिवार का पालन करते हैं। मजदूरी नहीं मिलने पर वह ऑटो चला लेते हैं। गौरव दो भाइयों में बड़ा था। उसकी दर्दनाक मौत से परिवार के लोग गहरे सदमे में हैं। कोतवाल नरेंद्र पाल सिंह का कहना है कि शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।