{"_id":"5720fedf4f1c1b6907a921f5","slug":"the-killing-of-conscious-love-relationship","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम संबंधों में की गई चेतन की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेम संबंधों में की गई चेतन की हत्या
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
कोटा में युवक की हत्या का खुलासा करते एसपी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। कोतवाली मुरसान पुलिस ने 16 अप्रैल को विद्या देवी इंटर कॉलेज कोटा में गांव ताजपुर निवासी चेतन उर्फ विष्णु की हत्या का खुलासा किया है। पुलिस हत्या को प्रेम प्रसंग का नतीजा बता रही है। इस मामले में शिवा, निवासी गिना कोतवाली इगलास अलीगढ़ को गिरफ्तार किया है। घटना की रिपोर्ट मृतक के चाचा रामप्रकाश सिंह ने अज्ञातं के खिलाफ दर्ज कराई थी।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयपाल शर्मा ने मुरसान कोतवाली में पत्रकारों को बताया कि चेतन उर्फ विष्णु निवासी ताजपुर के प्रेम संबंध थे। इसकी जानकारी जब शिवा के परिजनों को हुई तो उन्होेंने उसे काफी समझाया। इसके बावजूद चेतन का अपनी प्रेमिका से चोरी छिपे मिलना और फोन पर मैसेज देना जारी था। इसको लेकर शिवा और उसके परिजन गुस्से में थे।
आरोप है कि 16 अप्रैल को चेतन अपनी छोटी बहन कुमार रचना को बीए द्वितीय वर्ष का पेपर दिलाने जेपी डिग्री कॉलेज लेकर आया था। इसी दौरान शिवा भी एक योजना के तहत अपने मित्र के छोटे भाई भगवान स्वरूप निवासी बहादुरपुर कोतवाली इगलास को पेपर दिलाने के बहाने वहां पहुंच गया। शिवा का पिता गोविंद रमन भी वहां आ गया। बताते हैं कि 5.30 बजे जब परीक्षा समाप्त हुई तो सभी अभिभावक विद्या देवी इंटर कॉलेज कोटा से अपने साथी परीक्षार्थियों को लेने कॉलेज के गेट पर आ गए। इस दौरान शिवा, चेतन को पानी पीने के लिए हैंडपंप चलवाने के बहाने कॉलेज कोटा के पीछे ले गया। इस दौरान शिवा का पिता गोविंद रमन भी वहां आ गया। फिर दोनों पिता पुत्रों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। अर्धमरा होने पर वे उसे वहां छोड़कर चले गए। कविता ने जब भाई चेतन को परीक्षा के बाद भी घर नहीं आने पर, ढूंढने निकल गई। इस दौरान उसे अचेत अवस्था में देवी इंटर कॉलेज कोटा के एक कमरे में पड़ा मिला। बागला जिला अस्पताल में उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के खुलासे में एसओ मोहम्मद असलम, एसएसआई अनिल कुमार, एसआई अनिल यादव, एसआई जितेंद्र सिंह, एसआई देवेंद्र कुमार, एचसीपी सुशील शर्मा, कोस्टेबल कर्मचंद और निरंजन की अहम भूमिका रही।