{"_id":"57c5d2654f1c1bbf762cbd82","slug":"the-father-shot-ground","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के लिए पिता को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन के लिए पिता को मारी गोली
अमर उजाला, हाथ्ारस
Updated Wed, 31 Aug 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदराराऊ क्षेत्र के अगराना में एक बेटे ने जमीन में हिस्सा न मिलने पर अपने ही पिता को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल पिता को लेकर बड़ा बेटा अस्पताल पहुंचा।
हालत चिंताजनक होने पर वहां से घायल को मेडिकल कालेज अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार गांव के हाकिम सिंह के दो बेटे हैं। हाकिम सिंह बड़े बेटे तेजपाल के साथ रहते हैं। अपनी 16 बीघा जमीन का भी उन्होंने बंटवारा नहीं किया है।
घायल हाकिम सिंह ने बताया कि छोटा बेटा रामलाल उनकी जमीन हड़पना चाहता है। पहले भी वह दो बीघा जमीन बेच चुका है। उसका एक दोस्त इसके लिए उसे उकसाता रहता है। उसी ने पिता की मौत के बाद बेटों के नाम जमीन हो जाने की बात रामलाल को समझाकर उकसाया।
विज्ञापन
मंगलवार शाम करीब पांच बजे रामलाल अपने दोस्त के साथ खेत पर आ धमका। उसके हाथ में तमंचा था। आते ही उसने गोली मार दी, लेकिन थोड़ी दूरी होने से हाकिम सिंह के चेहरे और सीने पर छर्रे जा धंसे। गोली मारने के बाद आरोपी भाग निकला। एसओ गंगा प्रसाद यादव का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।