फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The court said police Apht presents Nitin

हाईकोर्ट ने कहा, अपह्त नितिन को पेश करे पुलिस

Fri, 26 Feb 2016 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 26 Feb 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन

हाथरस। पिछले साल सात जुलाई को हनुमान गली निवासी नितिन शर्मा का अपहरण कर लिया गया था। पुलिस साढ़े सात महीने बाद भी अपह्त का सुराग नहीं लगा सकी है। नितिन के पिता पवन शर्मा ने हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दाखिल की, जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कोतवाली पुलिस को 29 मार्च को नितिन को कोर्ट में पेश करने का हुक्म सुनाया है। 

अपहरण के बाद पुलिस ने इस मामले को गुमशुदगी में दर्ज कर लिया था। विवेचना में अपहरण की बात सामने आने पर पुलिस को अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज करना पड़ा था। इस मामले में अभी तक चार आईओ (विवेचना अधिकारी) बदल चुके हैं। आईजी क्राइम ने इस संबंध में बीते साल 23 दिसंबर को कोतवाली पुलिस को नितिन शर्मा की बरामदगी करने के आदेश दिए थे और इस मामले में एसटीएफ की मदद लेने को भी कहा था। बावजूद इसके पुलिस ने नितिन शर्मा की बरामदगी की पूरी कोशिश नहीं की। हाईकोर्ट ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया है। कोर्ट ने आईओ से आख्या मांगी है। कोर्ट ने आरोपी और पुलिस अधिकारियों को भी कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया है। साफ है कि 29 मार्च से पहले पुलिस को नितिन को बरामद कर कोर्ट में पेश करना होगा। कोतवाली सदर प्रभारी मनेाज शर्मा का कहना है कि हाईकोर्ट के आदेश का अध्ययन करने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed