{"_id":"5b6dd4364f1c1b827d8b7b15","slug":"the-condition-of-many-children-worsened-by-insecticide","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीड़े मारने की दवा से कई बच्चों की हालत बिगड़ी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कीड़े मारने की दवा से कई बच्चों की हालत बिगड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
Updated Fri, 10 Aug 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
हाथरस जंक्शन के गांव धौलपुर में गोली खाने के बाद पेटदर्द से परेशान बच्चे।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एल्बेंडाजोल की गोली खाने से करीब छह विद्यार्थियों को पेट दर्द की शिकायत हुई। इस पर एक कॉलेज के शिक्षक और शिक्षिका एक छात्रा को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उपचार के बाद छात्रा को वे वापस ले गए। वहीं दूसरे कॉलेज से परिजन बच्चों को घर ले गए। जहां कुछ देर बाद वे स्वयं ही ठीक हो गए।
शुक्रवार को जिले भर में राष्ट्रीय कृमिनाशी दिवस मनाया गया। इसके तहत एमपी सिंह इंटर कॉलेज रम नगला में 600 विद्यार्थियों ने दवा खाई, जिनमें से एक छात्रा जूली निवासी अखईपुर को पेट दर्द की शिकायत हुई। उसके बाद एक शिक्षक व शिक्षिका छात्रा को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उपचार के बाद छात्रा ठीक हो गई। जिसे शिक्षक और शिक्षिका अपने साथ ले गए।
अमोल कुमार इंटर कॉलेज धौरपुर में दीप्ती, पायल, लोकेश और गोविंद को गोली खाने के बाद इसी तरह की परेशानी हुई। जिन्हें परिजनों ने स्थानीय स्तर पर दिखाया, जिसके बाद वह ठीक हो गए। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एवं कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह ने बताया कि एल्बेंडाजोल की गोली पूरी तरह से सुरक्षित है। इसके खाने से कोई नुकसान नहीं होता। कुछ बच्चों में गोली खाने से पेट दर्द की सूचना मिली तो देखा कि या तो वे खाली पेट थे या फिर उनके पेट में कीड़े रहे होंगे, जिसके कारण थोड़ी दिक्कत आई, लेकिन कुछ देर के बाद यह बच्चे सामान्य हो गए।