फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The CM had called for justice

सीएम से लगाई इंसाफ की गुहार

Fri, 19 Feb 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 19 Feb 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन

हाथरस। निलंबित वन रक्षक जवाहर सिंह की पत्नी सुनीता सिंह अपने पति को इंसाफ दिलाने के लिए गुरुवार को डीपीएस में मुख्यमंत्री के सामने पहुंच गईं। उन्होंने डीपीएस में चिल्ला-चिल्लाकर सीएम का ध्यान अपनी तरफ खींचा और फिर सीएम के निर्देश पर पीआरओ को अपना ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन

सीएम के नाम दी गई शिकायत में सुनीता ने कहा है कि उनके पति हाथरस रेंज की सासनी वीट के प्रभारी थे। अपने क्षेत्र में उन्होंने आगरा-अलीगढ़ एनएच 93 पर कैंप योजना के तहत साल 2015 में पौधरोपण कराया था। उनके पति द्वारा इस क्षेत्र में निर्धारित संख्या में गड्ढे खुदवाए और पौधरोपण कराया गया, जबकि शासन द्वारा मानक के अनुरूप वर्षा नहीं होने पर अगस्त 2015 में जिले को सूखाग्रस्त घोषित किया गया, फिर भी डीएफओ ने उनके पति को 10 जनवरी को अचानक दौरा कर उनके पति को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। ऐसा इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि वह दलित हैं। गणतंत्र दिवस पर भी उनके पति से अभद्रता की गई। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जातिगत आधार पर उनके पति का उत्पीड़न नहीं रोका गया तो वह डीएफओ के कार्यालय के समक्ष आत्महत्या कर लेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed