फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The bus from which the bus was descended

जिस बस से उतरा, उसी के पहिये से कुचला मासूम

Fri, 05 May 2017 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस।
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस। Updated Fri, 05 May 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
The bus from which the bus was descended
हादसा - फोटो : अमर उजाला
मुरसान क्षेत्र के गांव दर्शना पर शुक्रवार दोपहर को एक दर्दनाक हादसे में चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई। गांव कथरिया निवासी राघव पुत्र नीरज अपनी ननिहाल से घर लौट रहा था। परिजनों के साथ वह गांव जाने के लिए दर्शना पर बस से उतरा, तभी बस के आगे के पहिये की चपेट में आ गया। परिजन उसे घायल हालत में अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने बालक को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शाम होते-होते परिजनों ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम न कराने की जिद पकड़ ली और जमकर हंगामा करते हुए मथुरा रोड पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची सादाबाद सीओ ने पोस्टमार्टम न कराने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


राघव की ननिहाल सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव पट्टी देवरी में है। वह शुक्रवार को अपनी मां वंदना और नाना विशंभर के साथ ननिहाल से लौट रहा था। कथरिया जाने के लिए दर्शना पर परिजनों ने बस को रुकवाया था। परिजन बच्चे को उतारने के बाद खुद बस से उतरे ही थे कि बस चल दी। पहिये के आगे खड़े राघव को बस ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद आरोपी चालक बस को लेकर भाग निकला। अस्पताल में बच्चे को मृत घोषित करने के बाद परिजनों का विलाप शुरू हो गया। परिजन राघव को ननिहाल से लेकर आने को लेकर खुद को कोस रहे थे तो उन्हें बस चालक पर भी रह-रहकर गुस्सा आ रहा था। परिजनों ने मुरसान थाने में आरोपी चालक के विरुद्ध तहरीर दे दी लेकिन शाम को थाने के एक दरोगा पर उनसे जबरन तहरीर लेने का आरोप लगाया। कहा कि एसएसआई ने मुकदमा दर्ज करने और शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए 25 हजार रुपये मांगे। शव का पोस्टमार्टम न कराने की जिद लेकर परिजनों ने जाम भी लगाया जो बाद में खुलवा दिया गया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed