फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The body of the villagers was thrown near the drain

ग्रामीण की हत्या कर शव नाले के पास फेंका

Tue, 16 Jan 2018 11:41 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)। Updated Tue, 16 Jan 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
The body of the villagers was thrown near the drain
हत्या - फोटो : Amar Ujala
सादाबाद-जलेसर मार्ग पर गांव नगला ब्राह्मण और मढ़ाका के बीच गंदे नाले के पुल के नीचे एक लाश बरामद की गई है। यह लाश रजाई के कवर में लिपटी हुई थी। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर यूपी 100 और कोतवाली    पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।   पुलिस ने नाले में सीढ़ियां लगाकर शव को बमुश्किल बाहर निकाला। मृतक के शरीर के गले और दाहिने कान पर चाकू के कई मिले हैं। उसके पेट पर भी चोटों के कई निशान थे। आशंका है कि उसकी हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। बाद में मृतक की पहचान हो गई। मृतक चंदपा क्षेत्र के गांव बिसाना का रहने वाला निकला। 
विज्ञापन


दरअसल, घटनास्थल पर मौजूद भीड़ में गांव बिसाना के कुछ ऐसे युवक भी थे, जोकि खेतों से बथुआ तोड़ने पहुंचे थे। पुल पर लगी भीड़ को देखकर वह भी घटनास्थल पर पहुंच गए। इनमें से ही एक युवक ने मृतक की पहचान कर ली और बिसाना पहुंचकर इसकी सूचना दी। बिसाना के काफी महिलाएं-पुरुष मौके पर पहुंच गए। ग्राम बिसाना में मृतक की ससुराल बताई जाती है। सुसरालीजनों ने मृतक की पहचान भीकम सिंह कुशवाहा पुत्र नौरंगीलाल कुशवाहा निवासी बबूल की गढ़ी थाना सकरौली, हाल निवासी प्रेम नगर गली संख्या तीन हाथरस बस अड्डा जलेसर के रूप में की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लोगाें ने उसकी मौत की सूचना जलेसर में उसके परिजनों को भी दे दी। तब तक पुलिस शव को सीएचसी ले आई। सीएचसी पर ही मृतक के तीन पुत्र जितेंद्र सिंह, रिंकू, अंशुल एवं अन्य परिजन भी आ गए। तीनों पुत्रों के अनुसार सोमवार की शाम के लगभग छह बजे पिताजी एवं उनके दो दोस्तों ने मिलकर शराब पी थी। बाद में दोनों दोस्त चले गए। थोड़ी देर बाद मोबाइल पर कॉल आने के बाद वह उनसे बस स्टैंड जाने की कहकर चले गए और लौटकर नहीं आए। सुबह मामा के लड़के ने फोन पर उनकी मौत की सूचना दी। मृतक पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिलने पर पुलिस ने अज्ञात शव मिलने का मुकदमा दर्ज कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed