{"_id":"5c2a6747bdec2256b262ebc9","slug":"the-body-of-the-elderly-found-in-the-drain-sensation-in-the-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में मिली बुजुर्ग की लाश, क्षेत्र में सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाले में मिली बुजुर्ग की लाश, क्षेत्र में सनसनी
Tue, 01 Jan 2019 12:34 AM IST
Mohd Rafeek
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
Published by: Mohd Rafeek
Updated Tue, 01 Jan 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
मुरसान के गांव फुस्करा नहर में शव मिलने पर लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
हाथरस। कस्बा मुरसान के निकट नाले में बुजुर्ग का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
बताया जा रहा है कि शब्बीर खान निवासी नया बिजलीघर रोड मुरसान निवासी दिमागी तौर पर कुछ परेशान थे। वह इधर उधर भटकते रहते थे।
सोमवार की दोपहर को किसी ने मुरसान के पास स्थित गांव फुसकरा और नगला शीशम के बीच नाले में एक बुजुर्ग की लाश देखी। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई।
शव की पहचान भी हो गई। जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंच गए और पुलिस ने उन्हें शव दे दिया। एसएचओ योगेश कुमार सिरोही ने बताया कि मृतक दिमागी तौर पर परेशान थे। नाले की पटरी पर शौच के लिए बैठे तो वह नाले में गिर गए। इस कारण उनकी मौत हो गई। ब्यूरो