फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The attacker arrested for not giving fourth

चौथ न देने पर हमला करने वाला गिरफ्तार

Mon, 17 Sep 2018 11:45 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Mon, 17 Sep 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
The attacker arrested for not giving fourth
arrest shimla
 चौथ न देने पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला रविवार रात का है। घायल का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया था।
विज्ञापन

 
उल्लेखनीय है कि रविवार की रात को बल्लभ माहेश्वरी पुत्र राजेंद्र माहेश्वरी निवासी मुरसान गेट बिल्डिंग मैटेरियल का काम करते हैं। आरोप है कि मोहल्ले का निवासी आशीष भारद्वाज पुत्र आशुतोष भारद्वाज रविवार की रात को आया और दो लाख रुपये की चौथ मांगने लगा।
विज्ञापन


इस बात का बल्लभ माहेश्वरी ने विरोध किया तो आरोपी ने उस पर किसी धारदार नुकीले हथियार से बार कर दिया। जिसके बाद घायल का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया। इस मामले में पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित की तहरीर पर दो लाख रुपये चौथ मांगने और जानलेवा हमला करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आरोपी भी हमारी गिरफ्त में आ चुका है। मामले की विवेचना शुरू करा दी गई है।  

जेएस पंवार, इंस्पेक्टर कोतवाली सदर।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed