फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Tax evasion butter, milk powder held

टैक्स चोरी का घी-मिल्क पाउडर पकड़ा

Thu, 28 Jan 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 28 Jan 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन

हाथरस। एसडीएम सदर केहरी सिंह की टीम ने बुधवार को देर रात गोपनीय सूचना पर टैक्स चोरी के देसी घी और मिल्क पाउडर से लदे एक वाहन को पकड़ लिया। यह वाहन मथुरा रोड पर कलेक्ट्रेट के निकट पकड़ा गया। वाहन पर मौजूद लोग माल के संबंध में वाणिज्य कर और मंडी शुल्क अदायगी का कोई भी कागजात पेश नहीं कर सके। एसडीएम के बुलावे पर वाणिज्य कर और मंडी की टीम रात को ही मौके पर पहुंच गईं और इस माल पर कुल मिलाकर छह लाख रुपये की कर चोरी का आकलन किया गया। गुरुवार की सुबह खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पाउडर और घी के नमूने भी लिए। कार्रवाई से सप्लायरों में खलबली मच गई है।

विज्ञापन

एसडीएम सदर केहरी सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि एक ट्रक टैक्स चोरी का घी और मिल्क पाउडर लेकर हाथरस-मथुरा रोड के रास्ते करनाल (हरियाणा) के लिए जा रहा है। सूचना पर जब एसडीएम ने कलेक्ट्रेट के निकट इस ट्रक को रोका और इसमें भरे हुए घी और मिल्क पाउडर पर मंडी शुल्क व वाणिज्य कर अदायगी के कागजात मांगे तो वह कोई भी कागज नहीं दिखा सके। एसडीएम ने बताया कि ट्रक में करीब 500 किग्रा मिल्क पाउडर और 7.50 टन देसी घी लदा हुआ था। कुल 545 कार्टन की लोडिंग थी। एसडीएम ने मंडी समिति, एआरटीओ और वाणिज्य कर विभाग की टीम को भी मौके पर बुला लिया। अधिकारियों ने आकलन के बाद बताया कि इस देसी घी और मिल्क पाउडर पर 2.50 लाख मंडी शुल्क और 3.50 लाख रुपये का व्यापार कर की अनुमानित चोरी है। 

इस पर जुर्माना किए जाने की कार्रवाई भी मंडी प्रशासन द्वारा की जा रही थी। मंडी नियमों के अनुसार मंडी शुल्क का 10 गुना तक इस पर जुर्माना किया जा सकता है। इस मिल्क पाउडर और देसी घी के नमूने खाद्य सुरक्षा अधिकारी महीपाल सिंह ने नमूने भरकर प्रयोगशाला को भेजे हैं। टीम में एसडीएम के साथ नायब तहसीलदार नरेंद्र यादव और राजस्व निरीक्षक मदन शर्मा भी थे।

विज्ञापन

शिक्षक संघ की बैठक 30 को

हाथरस। उत्तर प्रदेश पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक 30 जनवरी को दोपहर एक बजे से मसानी देवी मंदिर के सामने तालाब चौराहे के निकट होगी। जिला महामंत्री श्रीकृष्ण उपाध्याय ने यह जानकारी देते हुए सभी जिला एवं ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्यों से बैठक में सहभागिता करने की अपील की है। बैठक में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर विचार-विमर्श कर बीएसए को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed