फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Tata Safari hit by the death of the young man, engaged in tongas bump, pull-down dead horse

टाटा सफारी से टकराकर युवक की मौत, तांगे में भी लगी टक्कर, पुल से गिरकर मरा घोड़ा

Sat, 06 Aug 2016 01:36 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Sat, 06 Aug 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
Tata Safari hit by the death of the young man, engaged in tongas bump, pull-down dead horse
मीनाक्षी पुल पर साइकिल सवार और तांगे को टक्‍कर मारने वाली टाटा सफारी के नीचे पड़ी साइकिल। - फोटो : अमर उजाला
 शहर के अति व्यस्त मीनाक्षी पुल पर शुक्रवार को एक  टाटा सफारी ने एक साइकिल सवार आैर तांगे में टक्कर मार दी। इससे साइकिल सवार गंभ्‍ाीर रूप से घायल हाे गया आैर उसकी उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन


उधर तांगे का घोड़ा भी पुल से नीचे गिर गया और बिजली के ताराें की चपेट में आने से उसकी भ्‍ाी मौत हो गई। शुक्रवार की दोपहर करीब 1 बजे रामघाट रोड की ओर से एक तांगा पुल पर चढ़ रहा था। दूसरी ओर सामने से काले रंग की टाटा सफारी भी आ रही थी।
विज्ञापन


इसी बीच टाटा सफारी के सामने एक साइकिल सवार आ गया। इसे बचाने के लिए टाटा सफारी ने अपनी दिशा बदली। उसके दिशा बदलते ही सामने से आ रहे तांगा चालक ने तांगे को साइड में लेना शुरू किया। तांगे में माल लदा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


  इस बीच घोड़ा अचानक उठा और पुल की रेलिंग को पार करता हुआ नीचे की ओर लटक गया। तांगा पलट गया। घोड़ा हवा में ही लटका रहा और पास में ही झूल रहे बिजली के तारों की चपेट में आ गया। तारों  की चपेट में आने से उसे करंट लगा। कुछ देर बाद घोड़ा पुल के नीचे आ गिरा।

करंट लगने और बहुत ऊंचाई से गिरने के चलते घोड़े की मौके पर ही मौत हो गई। इससे पहले साइकिल सवार भी दुर्घटनाग्रस्त हो चुका था। उसे निजी नर्सिंग होम में ले जाया गया जहां पर घायल साइकिल सवार जितेंद्र पुत्र साहब सिंह की मौत हो गई।


घटना के बाद काफी समय तक पुल पर जाम लगा रहा। बाद में तांगे को वहां से हटाकर यातायात सुचारू किया गया। मौके पर पार्षद अफजाल हमीद सहित पुलिस भी पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed