{"_id":"57127b374f1c1b106d4a6ab9","slug":"tab-robbers-caught-robbing-four-cede-its","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैब लूटकर फंस गए लुटेरे, चार दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टैब लूटकर फंस गए लुटेरे, चार दबोचे
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। हाईवे पर मडराक, लोधा व गभाना क्षेत्र में ताबड़तोड़ लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे लुटेरे एक टैब लूटने के बाद पुलिस के चंगुल में फंस गए। पुलिस ने इस टैब की मदद से गिरोह के चार सदस्यों को दबोच लिया और उनका एक साथी भाग जाने में सफल रहा। चारों के कब्जे से टैब के अलावा आगरा से लूटी गई एक बाइक भी बरामद की है, जिसकी मदद से लूट की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था।
एसपी सिटी अंशुल गुप्ता के अनुसार 12 अप्रैल की देर रात सासनी बिजली घर निवासी आरसीएम कंपनी में व्यापार करने वाले जितेंद्र गोस्वामी से हाईवे पर बन्नादेवी-गभाना के बॉर्डर पर स्थित काका ढाबे के पास लूटा गया था। उनसे टैब के अलावा, नगदी आदि लूटी गई थी। बन्नादेवी में दर्ज इस घटना में पुलिस ने टैब को लब सर्विलांस की मदद से ट्रैस किया तो यह गिरोह नजर में आया। साथ ही जितेंद्र ने पुलिस को एक बदमाश का हुलिया भी बताया था। इस बदमाश के हुलिया के आधार पर पुलिस मुखबिर सक्रिय हुए और लोधा एसओ विनोद कुमार ने बन्नादेवी पुलिस की मदद से मुठभेड़ के बाद हाईवे स्थित चिकावटी के पास चार बदमाशों को दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों ने अपना नाम बबलू उर्फ विजयपाल निवासी भरतरी, सनी व सुमित निवासीगण बीमा नगर सूतमील, पीयूष न्यू बैंक कॉलोनी लच्छिमपुर बताए गए। उन्होंने अपने फरार साथी का नाम दिनेश निवासी लखनवाड़ा अरनिया बुलंदशहर बताया। इनके पास से लूटा गया टैबलेट, 9 हजार रुपये, दो अपाचे बाइक, तीन तमंचा व आठ कारतूस, ढाई किलो नशीला पाउडर बरामद हुआ है। उन्होंने स्वीकारा कि जितेंद्र से टैब के अलावा फरवरी माह में नदरई रास्ते पर कई राहगीरों से लूट, पिछले साल पति संग जा रही महिला से पर्स लूट, बाइक सवारों से एक अन्य लूट स्वीकारी। एक बाइक जो फर्जी नंबर यूपी 81एवी 1582 बरामद हुई, वह आगरा से लूटी गई थी। उसे नंबर बदलकर लूट में प्रयोग कर रहे थे। इस खुलासे पर पुलिस टीम की पीठ ठोंकी गई है।