{"_id":"5b479a354f1c1b78468b6331","slug":"student-death-in-pokhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोखर में डूबकर छात्र की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पोखर में डूबकर छात्र की मौत
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
Updated Thu, 12 Jul 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
जान मोहम्मद का फाइल फोटो
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव पहाड़पुर में 12 वर्षीय छात्र की पोखर में डूबकर कर मौत हो गई। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को जैसे-तैसे बाहर निकलवाया। शव को जिला अस्पताल लाया गया, वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव पहाड़पुर में गुरुवार को दोपहर साढ़े 11 बजे गांव के कुछ बच्चे नहाने के लिए गांव के बाहर स्थित पोखर में नहाने के लिए गए थे। इनमें जान मोहम्मद (12 वर्ष) पुत्र बाबुद्दीन भी शामिल था। वह कक्षा छह का छात्र था।
नहाते-नहाते जान मोहम्मद पोखर के उस हिस्से में चला गया, जहां ज्यादा गहराई थी और डूब गया। इस पर उसके साथ गए बच्चों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर उसके परिजन व अन्य ग्रामीण वहां आ गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जैसे-तैसे उसे पोखर से बाहर निकलवाया गया और बागला जिला अस्पताल लाया गया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है।