{"_id":"51c1b291037d3acb5e95b67b13a2aac9","slug":"statue-of-ambedker-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकर की मूर्ति क्षतिग्रस्त होने पर हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंबेडकर की मूर्ति क्षतिग्रस्त होने पर हंगामा
hathras
Updated Tue, 23 Feb 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदराराऊ (हाथरस)। पुरदिलनगर-जलेसर तिराहे पर लगी डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को अराजक तत्वों ने एक बार फिर क्षतिग्रस्त कर दिया। मौके पर काफी अंबेडकर अनुयायियों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी पहुंच गई। फिलहाल प्रतिमा को कपड़े से ढक दिया गया है। मामले को लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। मौके पर इकट्ठे हुए तमाम अंबेडकर अनुयायियों ने डीएम से प्रतिमा को उस स्थान से कुछ पीछे लगवाने की अनुमति देने की मांग की है।
बता दें पुरदिलनगर तिराहे पर लगी अंबेडकर प्रतिमा अक्सर खंडित कर दी जाती है। कई मर्तबा इसे सीमेंट लगाकर ठीक भी किया गया है। सोमवार की रात्रि में अराजक तत्वों ने दोबारा प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। खबर फैलते ही प्रतिमा के निकट अंबेडकर अनुयायी एकत्रित हो गए और घटना का विरोध करने लगे। सूचना पर हाथरस विधायक गेंदालाल चौधरी, बसपा जिलाध्यक्ष दिनेश देशमुख, को-ऑर्डिनेटर सुरेश गौतम, बसपा नेता बनी सिंह बघेल, योगा पंडित घटनास्थल पर पहुंच गए और विरोध करने लगे।
एसडीएम एनपी पांडेय और सीओ डीके वालियान और कोतवाल एके सिंह ने बताया कि सड़क के किनारे होने के कारण अक्सर प्रतिमा को नुकसान पहुंचता है। निर्णय लिया गया कि इसी स्थल पर कुछ पीछे अगर प्रतिमा स्थापित हो जाए तो इसके क्षतिग्रस्त होने की आशंका कम हो जाएगी। इसके लिए डीएम से अनुमति लेने का प्रयास किया जाएगा। बसपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने मामले की निंदा करते हुए कहा है कि बार-बार सुरक्षा के अभाव में प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो जाती है। यह उचित नहीं है।
विज्ञापन
विरोध प्रकट करने वालों में अनिल जाटव, निरोत्तम सिंह, चिरंजीलाल नेताजी, रोहित, अशोक, अनिल, राजू राना, संजय सिंह आदि थे। जितेंद्र ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दे दी गई है।