{"_id":"572a37814f1c1b30795cd663","slug":"sp-leaders-collied","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीड़ को लेकर विधायक-नगराध्यक्ष में नोक-झोंक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भीड़ को लेकर विधायक-नगराध्यक्ष में नोक-झोंक
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस
Updated Wed, 04 May 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
सपा नेता भिडेे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। समाजवादी पार्टी की साइकिल रैली के दौरान सादाबाद विधायक देवेंद्र अग्रवाल और सपा शहराध्यक्ष श्यामसुंदर बंटी के बीच नोक-झोंक हो गई, जिससे वहां अच्छा-खासा हंगामा खड़ा हो गया। विधायक का कहना था कि जब उन्हें बतौर अतिथि इस कार्यक्रम में बुलाया गया था तो फिर उनका नाम भी अतिथि के रूप में लिखा जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं करके उनका अपमान किया गया है, जबकि नगराध्यक्ष का कहना था कि जानबूझकर ऐसा नहीं किया गया है। त्रुटिवश ऐसा हुआ है।
काफी देर तक वहां दोनों के बीच कहासुनी होती रही। दोनों ने एक-दूसरे के साथ किए गए सहयोग तक को गिना डाला। यह नजारा देखकर वहां मौजूद सपाई भी दंग रह गए। विधायक का कहना था कि कुछ लोग पार्टी के कार्यक्रमों में भीड़ ला नहीं पाते और खुद को चमकाने की पूरी कोशिश जरूर करते हैं। विधायक ने नगराध्यक्ष से पूछा कि वह अपने साथ कितने लोगों को पार्टी के कार्यक्रमों में लाते हैं। अभी दिखाएं वह कितने लोगों को कार्यक्रम में लाए हैं। अगर अतिथि के रूप में मेरा नाम नहीं था तो मुझे इस कार्यक्रम में बुलाना ही नहीं चाहिए था।
नगराध्यक्ष बंटी का कहना है कि पार्टी के कार्यक्रम में आने वाली भीड़ किसी नेता या विधायक के कहने पर नहीं, बल्कि पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नाम पर आती है। 90 फीसदी समर्थक पार्टी के आला नेतृत्व के नाम पर कार्यक्रमों में जुटते हैं। पार्टी में उनसे बड़ा कोई नहीं हो सकता।