{"_id":"5b82ee6e42c792464c73e1b0","slug":"sleeping-shopkeeper-murdered-with-sharp-weapons","type":"story","status":"publish","title_hn":"सो रहे दुकानदार की धारदार हथियारों से हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सो रहे दुकानदार की धारदार हथियारों से हत्या
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)।
Updated Sun, 26 Aug 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
रामवीर का फाइल फोटो।
- फोटो : Amar Ujala
कोतवाली क्षेत्र के गांव सरौठ में शनिवार और रविवार की रात अपनी दुकान के आगे चारपाई पर सो रहे एक दुकानदार की बदमाशों ने धारदार हथियारों से वार कर निर्मम हत्या कर दी। सुबह घटनास्थल पर काफी लोगों की भीड़ जुट गई।
सूचना पर पुलिस अफसर भी मौके पर पहुंच गए और घटना स्थल का जायजा लेकर लोगों से पूछताछ की। मौके पर पहुंचे डॉग स्क्वायड और फील्ड यूनिट ने भी घटना स्थल पर छानबीन की, लेकिन पुलिस किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। थाने में घटना की रिपोर्ट भी दर्ज करा दी गई है।
घटना की रिपोर्ट मृतक के बड़े भाई लाल सिंह ने थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ दर्ज कराई है। रिपोर्ट में लाल सिंह ने बताया कि उसका 48 वर्षीय भाई रामवीर सिंह पुत्र मनुआ रोजाना की तरह अपनी दुकान के टीनशेड के नीचे चारपाई पर सो रहा था। शनिवार-रविवार की रात कुछ बदमाशों ने उनके भाई की गर्दन पर धारदार हथियारों से वार कर हत्या कर दी। इधर, ग्रामीणों के मुताबिक रामवीर की हत्या की जानकारी उस समय हुई, जब मृतक का भतीजा पवन, जो कि सुबह गोल्डमोहर लेने के लिए दुकान पर पहुंचा था।
विज्ञापन
उसने अपने चाचा को आवाज दी, लेकिन चाचा में कोई हरकत नहीं हुई तो उसने पास जाकर देखा तो उसका चाचा रामवीर खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ा था। यह देखकर उसकी चीख निकल गई। मौके पर गांव के काफी लोग जुट गए। मृतक रामवीर सिंह अपने घर के पास ही दुकान चलाता था और वह अविवाहित था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर चौकी प्रभारी प्रमोद शर्मा, प्रभारी निरीक्षक शशिप्रकाश शर्मा और सीओ योगेश कुमार पहुंच गए और घटना स्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस द्वारा मौके पर डॉग स्क्वायड एवं फील्ड यूनिट भी बुलाई गई। डॉग स्क्वायड में आए कुत्ते ने काफी देर तक इधर-उधर छानबीन की, लेकिन किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा जा सका। इधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शशिप्रकाश ने बताया कि हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। मौके से कोई आला कत्ल भी बरामद नहीं हुआ है। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।