{"_id":"f8a54b2af93658b79024f44f208b296b","slug":"six-person-injured-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दुर्घटनाओं मेें छह लोग जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो दुर्घटनाओं मेें छह लोग जख्मी
hathras
Updated Sun, 07 Feb 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
सादाबाद। हाथरस रोड पर ब्लॉक के समीप रविवार की शाम करीब साढे़ पांच बजे हाथरस की ओर से आ रहे दो बाइक सवार अपना संतुलन खो बैठे और सड़क पर जा गिरे। घायल दिनेश पुत्र राधाचरन शर्मा निवासी शांती नगर मथुुर और उसके फुफेरे भाई अशोक पुत्र हरीप्रसाद निवासी राधा नगर आगरा को सीएचसी लाया गया। जहां से अशोक को हालत गंभीर होेने पर उसे आगरा रेफर कर दिया गया। दूसरी दुर्घटना रविवार की सुबह साढ़े नौ बजे आगरा रोड पर बास अमरू के समीप हुई, जिसमें दो बाइकों पर चार लोग आमने-सामने की भिड़ंत में घायल हो गए। एक बाइक पर मनोज पुत्र महेश और उसकी मां मिथिलेश निवासीगण टेढ़ी बगिया आगरा और दूसरी बाइक पर रामवीर पुत्र नत्थीलाल और उनकी पत्नी ओमवती निवासी बेलौठ खंदोली सवार थीं। यह चारों घायल हो गए। सूचना पर हाइवे की एंबुलेंस डॉ. निजाम की टीम के साथ मौके पर पहुंच गई और चारों घायलों को आगरा में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन