फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Sikandarau Police arrests illegal liquor of millions

सिकंदराराऊ पुलिस ने पकड़ी लाखों की अवैध शराब

Fri, 07 Sep 2018 11:48 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)। Updated Fri, 07 Sep 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
Sikandarau Police arrests illegal liquor of millions
कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़ी गई 40 पेटी शराब के साथ गिरफ्तार अभियुक्त। - फोटो : Amar Ujala
कोतवाली पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व मेें चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार की रात को एटा बॉर्डर के पास गांव राजपुर में छापा मारकर कुल 40 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। इन पेटियों में अंग्रेजी शराब के कुल 1,920 क्वार्टर थे। इस शराब की कीमत लाखों में आंकी जा रही है। शराब के साथ पकड़े गए अभियुक्त ने जलेसर कोतवाली क्षेत्र में एक कांस्टेबल को गोली मारी थी। भागे गए सोनू को कोतवाली पुलिस कई बार शराब की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर चुकी है। इसके द्वारा तस्करी में प्रयोग की गईं दो गाड़ियां आज भी कोतवाली में खड़ी हैं।
विज्ञापन


कोतवाल मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि एटा रोड स्थित बॉर्डर के गांव राजपुर में अवैध रूप से बाहर के प्रांतों की शराब तस्करी कर लाए जाने की सूचना मिली थी। यहां पर यह शराब लेवल बदलकर उसमें यूरिया और अन्य केमिकल मिलाकर बेची जाती है। यहां शराब खरीदने के लिए कई जिलों के लोग आते हैं।
विज्ञापन


सूचना पर कोतवाल ने फोर्स के साथ गांव के बाहर सोनू पुत्र जगदीश निवासी राजपुर के ट्यूबवेल पर छापा मारा तो सोनू तो भाग गया, लेकिन अरविंद उर्फ पटवारी पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी नगला शीशराम कोतवाली जलेसर एटा शराब के लेवल बदलते हुए पकड़ा गया। नलकूप की कोठरी में पुलिस को 40 पेटी शराब मिली। प्रत्येक पेटी में अरुणाचल प्रदेश और हरियाणा की डाल्फिन ब्रांड की शराब के 48 क्वार्टर थे। ये लोग क्वार्टरों पर यूपी की शराब के लेवल और ढक्कन लगा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अरविंद पर कोतवाली जलेसर में वर्ष 2016 में कांस्टेबल नवनीत शर्मा को गोली मारने के अलावा शराब की तस्करी के मामले चल रहे हैं। गांव राजपुर निवासी सोनू भी शराब का पुराना तस्कर निकला। उस पर कोतवाली सिकंदराराऊ में वर्ष 2015 के शराब तस्करी के दो मामले चल रहे हैं। सोनू को कोतवाली पुलिस ने 18 फरवरी 2015 और 24 नवंबर 2015 में कई पेटी शराब और दो गाड़ियों के साथ तस्करी करते हुए पकड़ा था। तब से अब तक दोनों गाड़ियां कोतवाली में खड़ी हैं। पुलिस ने अरविंद को धारा 60, 63 एक्साइज एक्ट, 272, 420, 467, 468 और 471 के तहत चालान कर जेल भेजा है। पुलिस टीम में इंस्पेक्टर गजराज सिंह, शीलेश कुमार, प्रदीप कुमार, अरविंद कुमार, वीरेंद्र सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed