{"_id":"58bb009b4f1c1b2e4d830fee","slug":"shubham-s-family-had-camped-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुभम के परिजनों ने दिल्ली में डाला डेरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शुभम के परिजनों ने दिल्ली में डाला डेरा
अमर उजाला, हाथरस
Updated Sat, 04 Mar 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
शुभम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के दिल्ली वाला मोहल्ला निवासी सीए छात्र शुभम माहेश्वरी का 15वें दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया। शुभम के परिजन शनिवार को भी दिल्ली में डेरा जमाए रहे। उन्होंने वहां के पुलिस अधिकारियों से बात करके शुभम की बरामदगी के लिए चल रही छानबीन के बारे में जानकारी ली और उनसे जल्द से जल्द शुभम का पता लगाने की गुहार लगाई।
परिजन नोएडा पुलिस के अधिकारियों से भी मिले और अभी तक शुभम के बारे में कोई सुराग नहीं लगने पर चिंता जताई। पुलिस अधिकारियों ने वही रटा-रटाया जवाब शुभम के परिजनों को दिया कि हमारी टीमेें जांच में लगी हुई हैं। जल्द ही शुभम का पता लगा लिया जाएगा, लेकिन कोरे आश्वासनों से शुभम के परिजन संतुष्ट नहीं हैं। उनकी चिंता तो यह है कि 15 दिन में पुलिस यह मालूम नहीं कर पाई कि आखिर शुभम किस दिशा में गए हैं और उनके साथ हुआ क्या था।
यूपी पुलिस से निराश शुभम के परिजनों ने अपनी फरियाद केंद्र सरकार तक पहुंचाने के लिए दिल्ली में भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात की और बेटे का जल्द से जल्द पता लगवाने की गुहार लगाई। इन नेताओं ने बताया कि अभी चुनावी व्यस्तता चल रही है, फिर भी यूपी पुलिस पर केंद्र सरकार की तरफ से शुभम की बरामदगी के लिए दवाब जरूर डलवाया जाएगा। शुभम के पिता अंबरीष माहेश्वरी ने बताया कि उन्होंने भाजपा नेताओं से शुभम की बरामदगी की जांच किसी अच्छी एजेंसी से करवाने की मांग की है, ताकि उसका जल्द से जल्द कुछ पता लग सके।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि एसटीएफ ने जो वीडियो फुटेज उन्हें उपलब्ध कराई थीं, वह उन्होंने एसटीएफ को वापस कर दी हैं, क्योंकि यह उनके यहां दिख ही नहीं पा रहीं। लिहाजा एसटीएफ अधिकारियों से खुद ही इनकी जांच करके शुभम का पता लगाने की मांग की गई है।
इधर, अभी तक शुभम की मां और अन्य परिजनों का हाल-बेहाल है। बेटे की याद में उनके आंसू रुक नहीं रहे। वह पूरी तरह सदमे की हालत में है। उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। तलाश में जुटे पिता और अन्य सदस्य भी गहरी मानसिक वेदना से गुजर रहे हैं।