फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Brother orchestrated the robbery at his sister's house; hatched the plot while in jail

Aligarh News: भाई ने ही बहन के घर कराई थी लूट, जेल में रची साजिश

Fri, 30 Oct 2026 02:52 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Brother orchestrated the robbery at his sister's house; hatched the plot while in jail
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
रोरावर क्षेत्र में 23 अक्तूबर को महिला के घर हुई लूट की जांच में फिरोजाबाद निवासी उसका सगा भाई मुख्य साजिशकर्ता के रूप में सामने आया है। पुलिस ने सुदीप को गिरफ्तार करते हुए लूटे गए जेवर, 2150 रुपये नकद, तमंचा, दो कारतूस और वारदात में इस्तेमाल पल्सर बाइक बरामद करने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन



पुलिस के मुताबिक, सुदीप ने जेल में लूट की साजिश रची थी। एसपी सिटी आदित्य बंसल ने बृहस्पतिवार को बताया कि 23 अक्तूबर को रोरावर क्षेत्र में घर में घुसकर महिला से जेवर और नकदी लूटे गए थे। जांच के दौरान महिला के भाई सुदीप की भूमिका सामने आई। इसके बाद रोरावर पुलिस और क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग की संयुक्त टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


15 दिन पहले कराई घर की निशानदेही

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में सुदीप ने बताया कि एक मामले में वह जेल में बंद था। जेल में आगरा निवासी दीपू और एटा निवासी जितेंद्र उर्फ जेपी से पहचान हुई थी। जेल से बाहर आने के बाद करीब 15 दिन पहले उसने जितेंद्र को घर दिखाया। 23 अक्तूबर को वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस अब दीपू और जितेंद्र की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या के मुकदमे में भी नाम

एसपी सिटी आदित्य बंसल ने बताया कि सुदीप के खिलाफ फिरोजाबाद के उत्तर थाने में वर्ष 2017 में हत्या और आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज है। रोरावर पुलिस ने लूट के मामले में बरामदगी के आधार पर अन्य संबंधित धाराएं और आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई हैं।


दोपहर में लूट को दिया था अंजाम

रोरावर क्षेत्र की रुक्मिणी विहार कॉलोनी के रहने वाले नवीन कुमार के मुताबिक, वह 23 अक्तूबर को वह नौकरी पर गए थे। दोपहर करीब 1:50 बजे पड़ोसी ने फोन कर घर में घटना होने की जानकारी दी। वह पहुंचे तो पत्नी नीरेश फर्श पर खून से लथपथ बेहोश पड़ी थीं। कमरे में सामान बिखरा था। नीरेश ने होश में आने पर बताया कि दो अज्ञात लोगों ने दरवाजे की घंटी बजाई और बताया कि वह बड़ागांव से आए हैं। नवीन ने नौकरी के लिए बुलाया है। महिला ने शाम को आने के लिए कहा तो दोनों धक्का देकर घर में घुस गए और मारपीट की। बेहोश होने के बाद दोनों घर में रखे सोने के कुंडल, अंगूठी, मंगलसूत्र, चांदी की पायल, बेटी के जेवर और करीब 20 हजार रुपये ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed