फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Case registered against three individuals for extorting money by posing as a fake MDA team

Amroha News: एमडीए की फर्जी टीम बनाकर वसूली करने में तीन पर रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Case registered against three individuals for extorting money by posing as a fake MDA team
गजरौला। एमडीए की फर्जी टीम बनाकर अवैध वसूली करने के मामले में पुलिस ने नामजद समेत तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

सुल्तान नगर निवासी चंद्रभान सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 26 अक्तूबर की शाम करीब 5:30 बजे डिडौली कोतवाली क्षेत्र के छोटी पायंती कलां गांव निवासी शाहिद हुसैन समेत तीन लोग बोलेरो से उनके पास पहुंचे। तीनों ने खुद को एमडीए का अधिकारी-कर्मचारी बताकर मकान बनाने की अनुमति और एनओसी के बारे में जानकारी ली। मकान सील करने की धमकी देकर पांच हजार रुपये मांगे। चंद्रभान ने दो हजार रुपये दे दिए। आरोपी बाकी रुपये नहीं देने पर मकान जेसीबी से ध्वस्त कराने की धमकी देकर चले गए।
विज्ञापन

चंद्रभान को शक तब हुआ, जब आरोपी गाड़ी में तेल डलवाने के लिए 500 रुपये लेने पर सहमत हो गए। एमडीए कार्यालय में जानकारी करने पर उनके फर्जी टीम के सदस्य होने की पुष्टि हुई। बुधवार को एमडीए के एई राजीव गोविल के साथ चंद्रभान थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने शाहिद हुसैन और उसके दो साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed