{"_id":"6ae3b95506297c791a004205","slug":"another-accused-arrested-in-case-involving-firing-at-police-panipat-news-c-244-1-pnp1001-166799-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पुलिस पर फायरिंग के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पुलिस पर फायरिंग के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी इसराना। इसराना थाना पुलिस ने पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला करने और फायरिंग करने के चर्चित मामले में पांचवें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पूर्व इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
इसराना थाना प्रभारी हरिराम ने बताया कि पुलिस दल पर हमला करने के इस गंभीर मामले में वांछित चल रहे आरोपी सुमित नांदल निवासी गांव डाहर को प्रोडक्शन वारंट पर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटनास्थल की शिनाख्त कराई और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इस मामले में अभियोग की आगे की जांच लगातार जारी है।
एसटीएफ सोनीपत और सीआईए-1 पानीपत की संयुक्त टीमों को सूचना मिली थी कि ट्रांसपोर्ट एजेंट पर हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे बदमाश इसराना के जौंधन बस स्टॉप के पास खड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीमों ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी थी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मुठभेड़ के दौरान दो मुख्य आरोपियों सुमित के साथियों प्रिंस और सुनील उर्फ गुंडा के पैरों में गोली लगी थी तीसरे आरोपी जतिन को भी काबू कर लिया था। पुलिस ने इस मुठभेड़ और हमले के संबंध में इसराना थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। संवाद